उन्नाव,उत्तर प्रदेश: ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र नंदनवन में बड़े ही धूमधाम से श्री कृष्णा छठी महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अनेक अधिकारियों ने भाग लिया जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह जी, एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा जी, एसडीएम बांगरमऊ न्यायिक आनंद कुमार नायक जी, सीओ सिटी बिन्नी सिंह जी, उप कृषि निदेशक रविचंद्र प्रकाश जी, जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्रा जी, सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा जी ,सीएमएस डॉक्टर सुनील कुमार शुक्ला जी ,परिवहन विभाग आर आई देवेंद्र पटेल जी ने कार्यक्रम में आए सभी भाई बहनों को श्री कृष्णा छठी महोत्सव की शुभकामनाएं प्रदान की। ब्रह्माकुमारी नंदन वन सेवा केंद्र की प्रबंधक बीके कुसुम दीदी ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत अभिनंदन किया व श्री कृष्ण की तरह अपने अंदर भी देवी गुण धारण करने की प्रेरणा दी ।तथा ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा तैयार किया कढ़ी चावल और दही बड़ा का महाप्रसाद आए हुए सभी सैकड़ो भक्तों में बांटा गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मा कुमारीज के वरिष्ठ भ्राता बीके रामपाल जी ने किया और कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी को श्रद्धालुओं को धन्यवाद दिया।




