Homeराज्यगुजरातवागरा: ब्रह्माकुमारी सेवाकद्र पर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया...

वागरा: ब्रह्माकुमारी सेवाकद्र पर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

वागरा, गुजरात: ब्रह्माकुमारी सेवाकद्र पर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में शिल्पी रेसिडेंसी के कॉन्ट्रैक्टर तोशीफ भाई, आदित्य बिरला स्किल सेंटर के कोऑर्डिनेटर कमलेश भाई तथा लगभग 140 श्रमिकों ने भाग लिया।

ब्रह्माकुमारीज वागरा सेंटर की मुख्य संचालिका बीके चैताली बहन ने विश्वकर्मा जयंती का महत्व समझाते हुए कहा कि हर व्यक्ति के अंदर विशेष हुनर और प्रतिभा होती है। अपने हुनर को श्रेष्ठ विचारों और श्रेष्ठ कर्मों से जोड़कर जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।

उन्होंने सभी को राजयोग मेडिटेशन कराया तथा सकारात्मक, शांतिपूर्ण एवं नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में श्रमिकों को अपने कौशल को निखारने और अच्छे संस्कारों के साथ समाज के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिली।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय