मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसछतरपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पेप्टेक टाउन में हुआ आयोजन

छतरपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पेप्टेक टाउन में हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “मानवता के लिए योग” 

पेप्टेक टाउन में हुआ आयोजन, पेप्टेक टाउन में तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए किया गया योगाभ्यास

छतरपुर,मध्य प्रदेश। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ विश्वनाथ कॉलोनी द्वारा पेप्टेक टाउन में योगा दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक थीम- “मानवता के लिये योग“ दिवस के रूप में मनाया गया। 

इस अवसर पर साधकों का मार्गदर्शन करने के लिए ब्रह्माकुमारी सुमन बहन उपस्थित रही, उन्होंने बहुत ही अच्छी तरह से एक-एक योगासन से होने वाले लाभ का वर्णन करते हुए सभी का मार्गदर्शन किया और बताया कि केवल योग ही हमें मन की शांति की ओर पुनः ले जा सकता है।  एक शांत मन ही, शांत व्यक्तित्व का निर्माण कर सकता है। “योगः कर्मसु कौशलम्” सूत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया, योग वास्तव में कर्म से विमुखता नहीं अपितु कुशलतापूर्वक कर्म करना सिखलाता है। ‘योग’ शब्द अपने आप में सम्पूर्ण है। लोग इसे जोड़ या मिलन भी कहते हैं। ‘योग’ शब्द का भावार्थ ‘आत्मा का परमात्मा से सम्बन्ध जोडऩा’ है।

बीके रेखा बहन ने बताया कि शारीरिक एक्सरसाइज एवं आसन प्राणायाम के द्वारा निश्चित रुप से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, लेकिन राजयोग जीवन में सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है। मन को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाने के लिए राजयोग मेडिटेशन एक कारगर उपाय है। 

बीके प्रीति बहन ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे योगाभ्यास की आवश्यकता है जो मन को स्वस्थ और निरोगी बना सके। यह योग श्वास, शरीर और मन के बीच एक कड़ी की तरह है जो दोनों को जोड़ती है। यह विशेष क्रिया मन और शरीर को तारतम्यता में ले आती है। इससे थकान, तनाव, नकारात्मक भावनाएं, क्रोध आदि नष्ट हो जाते हैं तथा हम एक अच्छे जीवन की ओर बढ़ते जाते हैं।

अंत में बीके सुमन बहन ने राजयोग का अभ्यास कराया और आयोजन में जुड़ने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments