मुख पृष्ठस्वास्थ्य के लिएदीवार के सहारे भी किये जा सकते हैं कुछ व्यायाम

दीवार के सहारे भी किये जा सकते हैं कुछ व्यायाम

शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही उसे सुडौल बनाने के लिए व्यायाम बहुत आवश्यक है। इसके लिए बिना किसी उपकरण के घर पर भी अपनी सेहत को बेहतर किया जा सकता है। आप अपने घर की दीवार का सहारा लेकर कुछ व्यायाम के प्रयोग से भी अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

हिप्स के लिए-– कंधे को पैर की अपेक्षा दीवार के नज़दीक रखकर खड़े हो जाएं। दीवार पर दाहिना हाथ रखें और शरीर का पूरा वज़न उस पर रख लें। बाएं हाथ को कमर पर रखकर अपने शरीर को टाइट कर लें। अब बाएं पैर को अपनी क्षमतानुसार बाईं ओर उठाएं और वापस नीचे लाएं।

पेट के लिए — दोनों हाथों की हथेलियों से दीवार को धकेलने की स्थिति में खड़े हो जाएं। हाथों को हथेलियों से कोहनी तक दीवार पर मजबूती से सटाए रहें। दाहिने पैर को घुटने से मोड़कर दीवार की ओर ऊपर उठाएं। दाहिने पैर को वापस लाने के बाद यही प्रक्रिया बाएं पैर के साथ दोहराएं।

पीठ के लिए — दीवार से कमर व पीठ सटाकर सीधे खड़े हो जाएं। हाथों की कोहनी को कंधों के लगभग समानांतर लाकर दीवार से सटा लें। अब हाथों को दीवार से सटा रखते हुए ऊपर ले जाकर फिर वापस लाएं। पैरों को सीधा रखते हुए इसी प्रक्रिया को अपनी क्षमतानुसार दोहराएं।

कमर के लिए — दीवार पर बाएं हाथ का सहारा लेकर खड़े हो जाएं। दाहिने पैर के घुटने को ऊपर और दाहिने हाथ की कोहनी को नीचे लाएं। पैर के घुटने को दाहिने हाथ की कोहनी से छूने की कोशिश करें। हाथ और पैर को प्रारम्भिक अवस्था में वापस ले आएं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments