नैनीताल” ” शांति संदेश सद्भभाव कार्यक्रम ” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

0
64

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सेंटर नैनीताल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ राष्ट्र स्तरीय शांति संदेश सद्भभाव कार्यक्रम
योगेश्वर श्रीकृष्ण का प्रेरक प्रसंग ” शान्ति का कोई विकल्प नही ” सर्वदा सदा करता रहेगा प्रेरित : आर्य रत्न डॉ. सौरभ आर्य 
विश्व पर्यावरण दिवस पर आध्यात्मिक सेवा एवं शांति संदेश सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु बीके वीना दीदी हुई नैशनल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2023 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर नैनीताल द्वारा दिलाया गया शांति संदेश सद्भभाव संकल्प 

नैनीताल / उत्तराखंड:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माल रोड, नैनीताल में ” शांति संदेश सद्भभाव कार्यक्रम ” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और आदर्श परिवार, आदर्श समाज, आदर्श राष्ट्र व आदर्श विश्व निर्माण बनाने के लिए सभी ने लिया शांति संकल्प लिया। नैशनल प्रेस क्लब ऑफ इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर हर वर्ष 04 से 06 जून तक नैनीताल में संयोजित होने वाले राष्ट्रीय महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय महाधिवेशन के तृतीय दिवस सत्र अनुसार सेंटर प्रभारी बीके वीणा दीदी के मार्गदर्शन में आमंत्रित भारत के विभिन्न राज्यों से पधारी महान विभूतियों एवं नैशनल प्रेस क्लब ऑफ इण्डिया द्वारा नैनीताल में नैशनल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2023 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित समस्त अवार्डीस का इला बहन, ममता बहन, ‘ सरस्वती ‘ धनेश्वरी द्वारा तिलक वंदन से स्वागत एवं सौगात से अभिनंदन किया गया। सरस्वती धनेश्वरी ने गीता ज्ञान गीत प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी ने बीके वीना दीदी के नेतृत्व में एक स्वर में शांति संदेश संकल्प लिया।प्र.बी.के.ई.वि. सेंटर नैनीताल के उत्कृष्ट शांति संदेश सद्भभाव कार्यक्रम एवं आध्यात्मिक सेवा कार्यों का सम्मान करते हुए एनपीसीआई द्वारा संस्थागत रूप से बीके वीना दीदी को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्रम व पदक भेंट करते हुए राष्ट्र स्तर पर पुरस्कृत किया गया। शांति संदेश सद्भभाव कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय सम्मानों से विभूषित एवं नेशनल प्रेस क्लब ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर्य रत्न डॉ. सौरभ आर्य ने कार्यक्रम संचालन करते हुए अपना काबिल-ए-तारीफ ओजस्वी उद्बोधन देकर सभी को शांति के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय वक्त आर्य रत्न डॉ. सौरभ आर्य ने कहा कि महाभारतकालीन इतिहास गवाह है की योगेश्वर श्रीकृष्ण का प्रेरक प्रसंग ” शान्ति का कोई विकल्प नही ” सर्वदा सदा हमें प्रेरित करता रहेगा। शांति ही वो वास्तविक गुण है जो हमें शांति से सुख, समृद्धि, उन्नति की ओर ले जाता है। अन्य राष्ट्रीय वक्ताओं में अंतरराष्ट्रीय वैदिक विद्वान एवं तपोनिष्ठ सन्यासी वैदिक ज्ञान आश्रम यमुनानगर हरियाणा से स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती, महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित चंद्रकिरण वर्मा देहरादून, नेशनल प्रेस क्लब ऑफ इण्डिया के नैशनल चीफ सेक्रेटरी नंदगोपाल वर्मा ग्रेटर नोएडा, चंडीगढ़ हाई कोर्ट अधिवक्ता यजवेंद्र सिंह, महान शिक्षाविद डॉ. नवीन चंद्र मालधन चौड नैनीताल, विद्वान अधिवक्ता मदनपाल काम्बोज देहरादून उत्तराखंड, युवा समाजसेवी सोनू शर्मा ग्रेटर नोएडा ने शांति संदेश सद्भभाव व्याख्यान देकर विचारों को सांझा किया।काबिलेगौर है कि आर्य समाज भवन, नैनीताल में विश्व पर्यावरण दिवस पर नैशनल प्रेस क्लब ऑफ इण्डिया के 27वें राष्ट्रीय महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय महाधिवेशन 05 जून 2023 कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों की 21 चयनित महान विभूतियों सहित इस बार आध्यात्मिक सेवा एवं शांति संदेश सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर नैनीताल की प्रभारी बीके वीना दीदी को नैशनल प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड 2023 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया और सभी ने उनके व्याख्यान पर शांति संदेश सद्भभाव संकल्प लिया 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें