पतरातू: CISF के प्रागंण में जवानों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

0
179

पतरातू, झारखंड: CISF के प्रागंण में जवानों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में CISF के जवान सहित CO महेश पुरवाल ने बीके विकास रंजन एवं बीके रामदेव को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भी भेंट कर सम्मानित हुए जवानों से परिचय कराया।

नेशनल हेल्थ एक्सपर्ट बीके विकास रंजन ने कहा कि आज विकास जी ने अपने वक्तव्य के दौरान बताया कि आज देश के सैनिकों और जवानों में भी तन और मन की समस्याएं आ गई हैं, जैसे – डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी की समस्या, एकाग्रता की कमी … इससे छुटकारा के लिए उन्होंने ब्रह्कुमारी के ध्यान वा योग का प्रैक्टिकल करवाया। परमात्म शक्ति से पानी को चार्ज करके दो तीन जवानों को पिलाया और दिखाया कैसे चार्ज पानी को पीने के साथ शरीर के सारे चक्र एक्टिवेट हो गए और शारीरिक शक्ति तुरंत बढ़ गई। मन की एकाग्रता का अद्भुत प्रयोग यहां देखने को मिला। विश्व शक्ति की आवश्यकता  को समझ कर सभी उपस्थित जवानों और ऑफिसर्स ने इस तरह के प्रोग्राम की बार बार होने का जिक्र किया की ऐसा प्रोग्राम रेगुलर बेसिस पर होना चाहिए। सीनियर कमांडिंग ऑफिसर ने भी  स्प्रिचुअल हीलार विकास रंजन जी के इस प्रयास की बहुत सराहना की। बीके रामदेव ने संस्थान का परिचय दिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें