जिला पुलिस कंट्रोल रूम में तनाव प्रबन्धन कार्यशाला सम्पन्न

0
165

नीमच, मध्य प्रदेश। 

आज जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम के मीटिंग हॉल में जिला पुलिस के निमंत्रण पर ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा प्रमुख पुलिस अधिकारियों व जवानों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यक्रम रखागया तनाव प्रबन्धन विशेषज्ञा बी के श्रुति बहन व संस्थान के एरिया डायरेक्टर बी के सुरेन्द्र भाई ने कुछ बहुत महत्वपूर्ण टिप्स देकर कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती को माल्यार्पण से हुआ,आमंत्रित अतिथियों का स्वागत गुलदस्ते भेंट कर हुआ तत पश्चात एडिशनल एस पी श्री एस एस कनेश ने अपनी शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम की शुरुआत की ।

कार्यक्रम के दौरान अतिथि द्वय ने अनेक विज्ञान व आध्यात्म सम्मत तथ्य बता कर तनाव के कारण व निवारण के उपाय बताए जिसे सभी ने बहुत खुशनुमा माहौल में ध्यान सेसुना व जीवन मे अपनाने का दृढ़ संकल्प लिया । कार्यक्रम का संचालन  शहर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ल ने किया व आभार भी प्रदर्शित किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें