मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरबिलासपुर: बीके स्वाति द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी का स्वागत

बिलासपुर: बीके स्वाति द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी का स्वागत

बिलासपुर(छ.ग.)। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के प्रथम बिलासपुर प्रवास पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिलासपुर की मुख्य शाखा राजयोग भवन की संचालिका बीके स्वाति दीदी जी ने गुलदस्ता एवं सौगात देकर उनका अभिनंदन किया। स्वाति दीदी ने राजयोग भवन बिलासपुर के द्वारा भविष्य में होने वाले कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए निमंत्रण दिया। बीके संतोषी दीदी, अंजू बहन, पुष्पा बहन, मधुबन न्यूज़ छत्तीसगढ़ के ब्यूरो चीफ कमल भाई, नेहा बहन, हेमंत भाई के द्वारा भी आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह मौजूद रहीं। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, बिलासपुर सांसद अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष  नन्द कुमार साय, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष  अटल श्रीवास्तव, सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments