मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरइंदौर: श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इंदौर: श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

इंदौर, मध्य प्रदेश। राजयोग अनुभूति केंद्र कृष्णणोदय नगर रानी बाग सेवा केंद्र पर आने वाली सतयुगी दुनिया के प्रथम राजकुमार श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया|

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी भाई बहनों ने लड्डू गोपाल की आरती के साथ किया | एवं केक कटिंग करके श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया गया तत्पश्चात रानी बाग सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी भुनेश्वरी बहन ने सभी के समक्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का रहस्य उजागर किया

मुख्य अतिथि के रूप में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में पदस्थ बहन रुचि सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर ),बहन सुचिता हार्डिया (सीनियर हाई कोट एडवोकेट),बहन साक्षी  शर्मा (प्रोफेसर)उपस्थित रहें अतिथियों को ईश्वरी सौगात एवं प्रसाद देकर उनका सम्मान किया गया |

राधा कृष्ण की चैतन्य झांकी ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया सभी बाल कलाकारों ने राधा कृष्ण बनकर बहुत ही शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया| अंत में सभी ने मिलकर रास की एवं सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया तथा बाल कलाकारों को सौगात दी गई |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments