मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरगांधीनगर: गांधी जयंती के मौके पर ब्रह्माकुमारीज सेकटर-28 द्वारा विशेष श्रम दान-सफाई...

गांधीनगर: गांधी जयंती के मौके पर ब्रह्माकुमारीज सेकटर-28 द्वारा विशेष श्रम दान-सफाई अभियान

गांधीनगर,गुजरात। गांधी जयंती के मौके पर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदीजी के राष्ट्र व्यापी श्रमदान के आहवान तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के निमित ब्रह्माकुमारीज सेकटर.28, गांधीनगर के प्रभारी आदरणीय कैलाश दीदीजी के आदेश अनुसार सह प्रभारी बी.के.जुगनू दीदी, बी.के. कृपलबेन, बी.के.पारुलबेन, बी.के. मनिषाबेन, बी.के.भरतभाई,बी.के.निर्मलभाई ने विशेष निमंत्रक के तौर पर गांधीनगर महानगर पालिका के वॉर्ड नं.3 (सेकटर.24, 27,28) के कॉर्पॉरेटर सोनालीबेन पटेल, पदाधिकारी उरेनकुमार पटेल, सवजीभाई सोलंकी एवं अन्य महानुभावो के साथ मिलकर 1/10/2023 को सुबह 10 बजे गांधीनगर सेकटर.28 के प्रख्यात पार्क-पब्लिक गार्डन में विशेष श्रम दान-सफाई अभियान में ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ सफाई कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर महात्मा गांधीजी के स्वच्छता के विचारों, प्रधान मंत्रीजी के अंदर बाहर स्वच्छता आंदोलन तथा ब्रह्नाकुमारीज की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी जानकीजी के स्वच्छता अभियान के तत्कालीन ब्रांड एम्बेसडर के रूप में दिए गए योग दान को विशेष याद किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments