मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरजमशेदपुर: मरीन ड्राइव नवनिर्मित विशाल सेवाकेंद्र के भोलेनाथ भंडारा और डायइनिग हॉल...

जमशेदपुर: मरीन ड्राइव नवनिर्मित विशाल सेवाकेंद्र के भोलेनाथ भंडारा और डायइनिग हॉल का उद्घाटन समारोह

जमशेदपुर  (झारखण्ड ):

माउंट आबू के राजयोगी बी के भगवान भाई  ने कहा कि यह भोलेनाथ का भंडारा सदा भरपूर रहेगा | जो इस भंडारे का भोजन स्वीकार करेगा उनका तन मन शुद्ध बनेगा | भोलेनाथ के भंडारे के भोजन से आत्मा जन्म जन्म के लिए पावन बनेगी | उन्होंने कहा कि  राजयोग हमारी सभी समस्याओं के समाधान की कुंजी है. इसके अभ्यास से हमारा मन शक्तिशाली होता है और हमारा जीवन सदा के लिए तनावमुक्त व ख़ुशनुमा बन जाता है. क्योकी नकारात्मकता बहुत बढ़ रही है  |आगे चलकर सभी को बहुत ही सुख देगा  |

बी के प्रकाश  भाई जी ने कहा कि वर्तमान में हर व्यक्ति दुखी है ईश्वरीय ज्ञान द्वारा ,सकारात्मक रहकर सभी को तनाव मुक्त रह सदा सुखी बनेगा |

बी के अंजू  बहन जी ने कहा कि सकारात्मक विचार से समस्या समाधान में बदल जाती है। एक दूसरों के प्रति सकारातमक विचार रखने से आपसीभाई चारा बना रहता है।

बी के रागिनी  बहन जी कहा कि सत्संग एवंआध्यात्मिक ज्ञान को सकारात्मक सोच के लिए स्त्रोत बताते हुए कहा कि हम अपने आत्मबल से अपना मनोबल बढ़ा सकते है। सत्संग के द्वारा प्राप्त ज्ञान और शक्तियां ही हमारी असली पूंजी हैं। उन्होंने  ने कहा कि राजयोग के निरंतर अभ्यास के द्वारा हम अपने कर्म इद्रियों को संयमित कर अपने आंतरिकसद्गुणों का विकास कर सकते हैं।

बिजेपी (BJP) प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी अभिषेक डे जी ने कहा की जहां तनाव है वहां मानसिक अशांति के वश होकर मनुष्य व्यसन, नशा, डिप्रेशन के वश हो जाता है। उन्होंने बताया कि मन चलने वाले नकारात्मक विचारों के कारण ही मन में घृण, नफरत, बैर, विरोध, आवेश और क्रोध उत्पन्न होता है। बी के पिंकी बहन जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया | बी के संजू बहन जी जी ने  कहा कि मन बुद्धि के द्वारा चांद सूर्य से पार रहने वाली परम शक्ति को मन बुद्धि से याद कर उनके गुणों का गुणगान करना ही राजयोग है |

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments