220 लोगो ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लिया लाभ
ग्वालियर,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल विंग (आर.ई.आर.एफ.) के द्वारा माधवगंज केंद्र प्रभु उपहार भवन में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में जैबो नेत्रालय के डॉ. थॉमस (नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन) द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया। यह शिविर सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर 1:00 बजे तक चला। जिसमें 220 महिलाओं एवं पुरुषों ने शिविर का लाभ लिया। इसके साथ ही जांच उपरांत डॉ की सलाह पर 171 लोगों को निःशुल्क दबाईयाँ भी दिलाई गई। जिनको मशीन के द्वारा अन्य जाँच की आवश्यकता थी। उनकी जांच जैबो हॉस्पिटल में डॉ थॉमस के द्वारा कैम्प में शामिल मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके आदर्श दीदी ने सभी को स्वस्थ्य रहने के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी बात को ध्यान में रखते हुए ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा समय समय पर इस तरह के निःशुल्क शिविर लगाये जाते है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को इसका लाभ मिल सके।
शिविर के पश्चात बीके प्रहलाद ने डॉ थॉमस एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
शिविर में विशेष सहयोग स्नेहा बंसल का रहा।
इस अवसर पर डॉ गुरचरन सिंह, संतोष बंसल, इरशाद अली, विजय मंडेलिया, दीपा अगीचा, कशिश तोतलानी, बीके अरुण, भागीरथ, सतीश, विजेंद्र, शिवांश, सुरभि, रोशनी सहित अनेकानेक सेवाधारी उपस्थित थे।











