गाजियाबाद : ब्रह्माकुमारी गुलमोहर गार्डन सेवाकेंद्र में दिवाली महोत्सव

0
226

दिवाली के महोत्सव पर पहुंचे आदरणीय चक्रधारी दीदीजी और यूनियन मिनिस्टर जनरल भ्राता वी के सिंह 

जीवन में खुशियां, उमंग-उत्साह तथा नयापन देता है दीपावली का त्यौहार- जनरल डा. वी के सिंह

दीपावली यादगार पर्व है सतयुगी दुनिया की स्थापना तथा सुखमय जीवन के सेलिब्रेशन का- राजयोगिनी चक्रधारी दीदी

गाजियाबाद ,उत्तर प्रदेश: ब्रह्माकुमारीज द्वारा दीपावली महोत्सव में मुख्य अतिथि  सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल डा. वी के सिंह ने दीपावली महोत्सव की शुभकामनाएं दी। पुराने की सफाई तथा जीवन में खुशियां व आनंद का अनुभव करते हुए पूरा भारत जैसे प्रकाशमान हो जाता है। ब्रह्माकुमारीज में आकर मन की दिव्यता बढ़ जाती है।

मुख्य वक्ता रशिया एवं बाल्टिक देशों के सेवाकेंद्रों की निर्देशिका तथा राजयोग शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की महिला प्रभाग की अध्यक्षा राजयोगिनी चक्रधारी दीदी ने अपने मुख्य बक्तव्य में आंतरिक ज्ञान, गुण और शक्तियों को जागृत कर अंतर्मन को प्रकाशमान करने का यह पर्व हमारे जीवन को परिवर्तित करता है। हमारे मन के प्रकंपन पूरे विश्व को प्रभावित करते हैं। सकारात्मक संकल्पों द्वारा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है । यही है अंतर्मन की ज्योति जलाना ।परमात्मा द्वारा प्राप्त आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश राजयोग के निरंतर अभ्यास से ज्वाला का रूप लेकर हमारे पुराने संस्कारों को परिवर्तित करता है । पूर्व पार्षद तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र त्यागी ने अपने आध्यात्मिक जीवन का अनुभव साझा किया।  स्थानीय पार्षद सुमन लता पाल ने दीपावली की शुभकामनाएं दी और ब्रह्माकुमारीज का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद संजीव त्यागी, आर डब्ल्यू ए के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमार रमेश भाई ने किया। कर्नल बिष्ट, अनिल त्यागी, विजय तोमर, बालेश्वर जी, डा. वरुण, बत्रा जी, ओम प्रकाश जी सहित लगभग 200 से अधिक भाई बहनों ने कार्यक्रम में भाग लिया। स्थानीय सेवा केन्द्र संचालिका बी के लवली दीदी ने सभी का शब्दों से स्वागत किया बी के रूपा बहन, दीपांशी बहन, भावना बहन आदि ने सारी व्यवस्था देखी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें