मुख पृष्ठसमाचारअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित

ग्वालियर,मध्य प्रदेश। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2022) के अवसर प्रातः 05:45 बजे से ग्वालियर किले पर योगाभ्यास का भारत सरकार के द्वारा सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ | इस कार्यक्रम में आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रिय स्तर पर देश के ऐतिहासिक स्थलों के 75 शहरों को शामिल किया जिसमें ग्वालियर भी शामिल था |

इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्थाए एवं स्कूल के छात्र सहित ब्राह्माकुमारीज़ संस्थान ग्वालियर के 300 से भी अधिक भाई एवं बहनें शामिल हुए |

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद श्री विवेक शेजवलकर, म. प्र. शासन के मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर, बीज एवं फार्म विकास निगम अध्यक्ष श्री मुन्ना लाल गोयल सहित अनेकानेक जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए |  साथ ही ब्रह्माकुमारीज़  संस्थान लश्कर की मुख्य इंचार्ज बी. के. आदर्श दीदी भी, बी.के. ज्योति दीदी, बी. के. रीता बहन, बी. के. विनीता बहन, बी. के. अंजलि बहन, बी.के.प्रहलाद भाईजी उपस्थित रहे  |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments