इंदौर: योग शिविर को गुजरात से आए योगाचार्य दुष्यंत भाई मोदी एवं नयना बहन मोदी द्वारा कराया गया

0
315

इंदौर, मध्य प्रदेश। देवी अहिल्या शिशु विहार विद्यालय, छत्रीबाग की प्रिंसिपल श्रीमती अपर्णा व्यास द्वारा ब्रह्माकुमारीज संस्था (गंगोत्री विहार, इंदौर) को योग एवं मेडिटेशन का लाभ बच्चों को दिलाने के लिए आमंत्रित किया गया।
योग शिविर को गुजरात से आए योगाचार्य दुष्यंत भाई मोदी एवं नयना बहन मोदी द्वारा कराया गया। दुष्यंत भाई ने बताया कि पढ़ाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण है शरीर का स्वस्थ होना अगर शरीर ही स्वस्थ नहीं होगा तो हम पढ़ाई नहीं कर सकेंगे और शरीर स्वस्थ होने के लिए महत्वपूर्ण है हमारे पेट का साफ होना अच्छे डाइजेशन का होना। दुष्यंत भाई मोदी एवं नैना बहन मोदी ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए योग के अलग-अलग पोज़ बताएं।
ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी ने बताया की शरीर के साथ-साथ हमारे मन का स्वस्थ होना भी अति आवश्यक है क्योंकि यदि मन शांत नहीं है तो हम जो भी पढ़ेंगे वह हमें याद नहीं रहेगा, शांत मन से की गई पढ़ाई कम समय में ज्यादा रिजल्ट्स देती है   और मन शांत होता है राजयोग मेडिटेशन से।
 दीदी ने सभी बच्चों को राजयोग मेडिटेशन एवं उन्हें पॉजिटिव एफर्मेशंस का अभ्यास कराया और बताया कि कैसे पॉजिटिव एफर्मेशंस हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं।
कार्यक्रम का लाभ टीचर्स एवं 150 स्टूडेंट्स ने लिया एवं प्रिंसिपल मैडम अपर्णा व्यास जी ने दीदी एवं योगाचार्य जी का आभार व्यक्त किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें