मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरफरीदाबाद: महिला आयोग की 25वीं वर्षगांठ सम्मेलन के अवसर पर हरियाणा के...

फरीदाबाद: महिला आयोग की 25वीं वर्षगांठ सम्मेलन के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल माननीय बंडारू दत्तात्रेय जी पधारे 

फरीदाबाद,  हरियाणा : महिला आयोग की 25वीं वर्षगांठ सम्मेलन के अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल  माननीय बंडारू दत्तात्रेय जी पधारे और साथ ही देश विदेश से महिला अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर सभी ने अपने  विचारों को साझा किया।

इस विशेष कार्यक्रम को महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया जी ने आयोजित किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज की ओर माउंट आबू से आए बी.के बिन्नी सरीन एवं बी.के प्रीति बहन भी इस कार्य में सम्मिलित रहे जिन्होंने ईश्वरीय संदेश देते हुए हर एक महिला को अपनी शक्तियों को जागृत  करने का समय है नारी नरक का द्वार नहीं नारी स्वर्ग का द्वार है  इन शब्दों ने देश-विदेश से आए हुए सभी महिलाओं का मन मोह लिया। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया जी ने बी.के. प्रीती बहन को मोमेंटो देकर सम्मानित किया । माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को ईश्वरीय सौगात देते हुए भी के  बी. के प्रीती बहन बी.के बिन्नी बहन बी.के मोनिका बहन।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments