मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरसिंगरौली: श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया

सिंगरौली: श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया

सिंगरौली,मध्य प्रदेश। अयोध्या धाम में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री हनुमान मंदिर समिति बैढ़न के तत्वावधान में श्रीराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज को भी एक झांकी लगाने का सुअवसर प्राप्त हुआ। यह झांकी 21 जनवरी 2024 को बैढ़न के महाजन मोड़ से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हुई। ब्रह्माकुमारीज की ओर से इस अवसर पर बहुत ही मनोरम श्री राम, श्री सीता एवं श्री हनुमान जी की झांकी का प्रदर्शन किया गया। साथ ही झांकी के माध्यम से जन-जन को यह संदेश दिया गया कि बहुत जल्द भारत में राम राज्य पुनः स्थापित होने वाला है। परमपिता परमात्मा द्वारा दिए जा रहे दिव्यज्ञान एवं राजयोग की शिक्षा से मनुष्य देव तुल्य बन सकता है। परमात्मा द्वारा संसार के मनुष्य आत्माओं का आध्यात्मिक सशक्तिकरण वर्तमान समय किया जा रहा है और इस आध्यात्मिक सशक्तिकरण से ही भारत में पुनः राम राज्य की स्थापना होगी और हमारा भारत विश्व गुरु के सिंहासन पर स्थापित होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments