मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरबिलासपुर टिकरापारा: श्रीराम उत्सव में नई दुनिया एवं वन्दे मातरम संगठन ने...

बिलासपुर टिकरापारा: श्रीराम उत्सव में नई दुनिया एवं वन्दे मातरम संगठन ने ब्रह्मा कुमारीज़ को किया आमंत्रित…

बिलासपुर टिकरापारा,छत्तीसगढ़: वंदे मातरम संगठन द्वारा आयोजित विशाल शोभायात्रा में ब्रह्माकुमारीज़ को भगवान शिव का दरबार सजाने के लिए आमंत्रित किया गया। जहाँ अलग अलग बग्गियों में विभिन्न झांकी सजाई गई। लगभग 2 किलोमीटर लम्बी इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए। 6 घण्टे तक चले इस शोभायात्रा ने बिलासपुर शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। बड़ी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा का लाभ लिया।

वहीं नई दुनिया प्रेस द्वारा आयोजित ‘रामोत्सव – सबके राम’ कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सदस्यों को आमंत्रित किया गया। नईदुनिया बिलासपुर के सम्पादक भ्राता सुनील गुप्ता ने बिलासपुर टिकरापारा सेवाकेंद्र की प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी को श्री राम का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक, करगीरोड कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर बिलासपुर रामशरण यादव, नई दुनिया इंदौर के सम्पादक सद्गुरु शरण अवस्थी, शासकीय अधिकारी गण एवं बिलासपुर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments