Homeसमाचारअंबिकापुर: चैतन्य देवियों की झांकी का दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ...

अंबिकापुर: चैतन्य देवियों की झांकी का दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुआ शुभारंभ

आध्यात्मिक ज्ञान से विकारों का नाश कर जीवन को बनाएं स्वर्ग समान – विद्या दीदी

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंबिकापुर में नवरात्रि के पावन अवसर पर चैतन्य देवियों की झांकी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  विशेष शाखा सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लों,  विशिष्ट अतिथि राकेश बघेल अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, अतिथि उप निरीक्षक अभय तिवारी, वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता,वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी आर्ट ऑफ लिविंग , वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा , वरिष्ठ समाजसेवी अमृत लाल प्रधान, समाजसेविका शिल्पा पाण्डेय , समाजसेविका  हिना खान, समाजसेवी संतोष कुमार विश्वकर्मा,  निशा बहन एवं ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र की मुख्य संचालिका विद्या दीदी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्या दीदी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान मनुष्य के भीतर छिपे आसुरी संस्कारों एवं विकारों को समाप्त करने का मार्ग दिखाता है। हमें देवियों के दिव्य गुणों को अपने जीवन में धारण कर परिवार को सुख-शांति से परिपूर्ण बनाना चाहिए।

मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सरगुजा विशेष शाखा अमोलक सिंह ढिल्लों ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था स्थानीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।  समाजसेविका शिल्पा पाण्डेय ने झांकी को शांति एवं सकारात्मकता का अनुभव कराने वाला बताया। वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वंदना दत्ता ने देवी स्वरूप गुणों को अपनाने का संदेश दिया। वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय ने कहा कि अध्यात्म से जुड़कर ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है । अतः हमें अपने अवगुणों का नाश कर श्रेष्ठ संस्कार अपनाने चाहिए।
कार्यक्रम में रेखा बहन, अजय तिवारी एवं उनके समूह ने देवी भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
चैतन्य देवियों की झांकी 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहरवासियों के दर्शन के लिए खुली रहेगी।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय