मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरजटवाड़ा जदीद: कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा...

जटवाड़ा जदीद: कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा एक भारत- श्रेष्ठ भारत यात्रा का नगर में हुआ भव्य आयोजन

जटवाड़ा जदीद ,फर्रूखाबाद(उ.प्र.): कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा एक भारत- श्रेष्ठ भारत यात्रा का नगर में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संस्कार भारती द्वारा ब्रह्माकुमारीज को विशेष आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने ब्रह्माकुमारीज बहिनो  बीके ज्योति बहिन, बीके पूनम बहिन, सुधा बहिन, संतोष बहिन, गीता बहिन,सतेंद्र भाई आदि का सम्मान किया। इस यात्रा में ब्रह्माकुमारीज द्वारा श्रीराम दरबार, श्री लक्ष्मी श्री नारायण श्री राधा श्री कृष्ण की सुंदर झांकी आकर्षक का केंद्र रही। सभी भाई बहनें सिर पर मुकुट हाथ में शिव ध्वज लिए और मेरा भारत श्रेष्ठ भारत कैसे बनेगा ये दर्शाया गया,इस अवसर पर इटावा से राजयोग शिक्षिका बीके ज्योति बहन ने कहा संस्कार से संसार एक ऐसा मंच है जहां हम अपने से बड़ो के अनुभवों से लाभ उठा सकते हैं। आजकल स्कूली बच्चों के मन की स्थिति बिगड़ रही है। ऐसे में आगे का भविष्य क्या होगा। हमें जीवन में किसी से कुछ नहीं चाहिए, बस सभी को दुआएं और सम्मान देने वाली आत्मा बनना है। सदैव अच्छा सोचें, सबके कल्याण का सोचें, जीवन में क्षमा करने के लिए हर समय तैयार रहना है। अपने मन को शिकायत की आदत से शुक्रिया की तरफ ले जाइए। बी के पूनम बहन नें भी अपने विचार रक्खे

हमें सृष्टि परिवर्तन करना चाहिए। वरना कलयुग बढ़ता जाएगा। संस्कार से संसार बनता है। इसलिए पहले संस्कारों से सतयुग बनाना है।जो हमें जीवन के प्रति एक नए दृष्टिकोण की ओर ले जाता है।माउन्ट आबू से बी के शोभा दीदी जी नें विडिओ कॉलिंग से कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर संस्कार भारती के सभी सम्मानित सदस्यगण पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्थाएं ,विद्यालय,कला साधक, समस्त छात्र -छात्राओं, जन प्रतिनिधियों ,मीडिया पर्शन, कैमरा मैन,एवं यात्रा संयोजक अनुज भ्राता श्री अमन अवस्थी जी भ्राता सुरेन्द्र पाण्डेय जी सहित पूरी टीम को आज की एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा को भव्य दिव्य वनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments