Homeसमाचारनवा रायपुर, अटल नगर: एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड -शान्ति शिखर में...

नवा रायपुर, अटल नगर: एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड -शान्ति शिखर में सजाई गई चैतन्य देवियों की झाँकी का शुभारम्भ

नवा रायपुर, अटल नगर,छत्तीसगढ़: एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड -शान्ति शिखर में सजाई गई चैतन्य देवियों की झाँकी का शुभारम्भ करते हुए नगरीय निकाय के प्रमुख सचिव (आईएएस) सोनमणि बोरा, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (आईएएस) चन्दन कुमार, 155 इन्फेन्ट्री बटालियन के कर्नल राजकुमार बिश्नोई, रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी। 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित शान्ति शिखर में सजाई गई चैतन्य देवियों की झाँकी का शुभारम्भ नगरीय निकाय के प्रमुख सचिव (आईएएस) सोनमणि बोरा, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (आईएएस) चन्दन कुमार, 155 इन्फेन्ट्री बटालियन के कर्नल राजकुमार बिश्नोई, रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी और ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी ने दीप जलाकर किया।
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने झाँकी की प्रशंसा करते हुए कहा कि चैतन्य देवियों की झाँकी अत्यन्त दर्शनीय एवं जीवन्त है। राजयोग साधनारत ब्रह्माकुमारी बहनों को अपलक निहारना अद्भुत अनुभव है। यह मेडिटेशन से ही सम्भव है। आदि शक्ति को सृष्टि की अधिष्ठात्री माना जाता है। झाँकी में माँ दुर्गा के नौ रूपों को एक साथ देखकर अच्छा लगा। यहाँ पर प्रदर्शनी में बतलाया गया है कि जीवन की सभी समस्याओं का समाधान आध्यात्मिकता के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ (आईएएस) चन्दन कुमार ने कहा कि झाँकी के माध्यम से नारी शक्ति के अस्तित्व और महत्व को जिस आकर्षक ढंग से यहाँ प्रस्तुत किया गया है वह अविस्मरणीय है। उन्होंने आयोजन की भी सराहना की।

इन्फेन्ट्री बटालियन के कर्नल राजकुमार बिश्नोई ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन ही इतनी सुन्दर चैतन्य झाँकी को देखकर मैं खुद को सौभाग्यशाली अनुभव कर रहा हूँ। बड़ा ही अलौकिक अनुभव हो रहा है।

इस अवसर पर रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बतलाया कि यह झाँकी प्रतिवर्ष नवरात्रि पर शान्ति शिखर भवन में लगाई जाती है। चैतन्य होने के कारण जनता इसको खूब पसन्द करती है। यह झाँकी शान्ति शिखर नवा रायपुर में 20 अक्टूबर तक रहेगी। इसमें भक्तजन प्रतिदिन शाम को 6 से रात्रि 10 बजे तक चैतन्य देवियों के दर्शन कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय