वड़ोदरा, गुजरात। ब्रह्माकुमारीज़ अटलादरा सेवाकेंद्र में नवरात्रि के पावन पर्व पर आई हुई गुजरात जोन इंचार्ज भारती दीदी जी एवं सभी वरिष्ठ बहनों के वरद हस्तो से भोलेनाथ के नई भंडारे का उद्घाटन किया गया।
अटलादरा सेवाकेंद्र संचालिका बीके डॉ.अरुणा बहन, सह संचालिका बीके पूनम बहन एवं सभी साथी बहनों के द्वारा भारती दीदी का और सभी वरिष्ठ बहनों का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ बहने उपस्थिति रही, गुजरात जोन की इंचार्ज – आदरणीय भारती दीदी जी ,महादेव नगर सबजोन इंचार्ज – आदरणीय चंद्रिका दीदी जी , आंबावाड़ी सबजोन इंचार्ज – आदरणीय शारदा दीदी जी , मेहसाणा सबजोन इंचार्ज – आदरणीय सरला दीदी जी , मणिनगर सबजोन इंचार्ज – आदरणीय नेहा दीदी जी।
भारती दीदी जी ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि बाबा ने हम सबको बाबा को प्रत्यक्ष करने की जिम्मेदारी दी है और अनुभव यह कहता है की जहां एकता और संगठन है वहां जरुर सफलता हुई पड़ी है और जब ईश्वरीय मर्यादओ को प्रैक्टिकल जीवन में पूरी तरह धारण किया हुआ होता है तब स्वयं ही हम एग्जांपल रूप बनते हैं।
चंद्रिका दीदी जी सभी को नवरात्रि की बहुत-बहुत बधाइयां देते हुए कहां की बड़ौदा की धरनी की जरूर कोई विशेषता है जिसके कारण हम ड्रामा में आज इतना सुंदर दिन देख रहे हैं।
शारदा दीदी जी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहां की बाप दादा की और सभी दादियों की यही आस है कि माइक आत्माये निकाले और आज यह आस गुजरात की संस्कारी नगरी बड़ौदा वाले बहुत ही प्यार से और उमंग उत्साह से पूरा कर रहे हैं।
सरला दीदी जी ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहां की नवरात्रि के पावन पर्व पर आज इतनी सारी चैतन्य देवियों इस सेवा केंद्र में पधारी हुई है जो परमात्मा की प्रेरणाये है इसीलिए आप सभी भाई बहन बहुत ही भाग्यशाली है। और कहां की गुजरात की सबसे बड़ी विशेषता है कि सेवा और साधना दोनों का बैलेंस करके चलता है और इसीलिए सफलता हमारे पीछे-पीछे आती है।
नेहा दीदी जी ने सभी को नवरात्रि की एवं भोलेनाथ के नए भंडारे की बहुत-बहुत बधाइयां दी। राजकोट से आई अंजुबहन ने बड़ी कुशलता से मंच संचालन किया। नई भंडारे का उद्घाटन के बाद परमपिता परमात्मा को भोग स्वीकार कराया।
Photos & Videos Link
https://drive.google.com/drive/folders/18NsvlYrXl2x1X0QfAL0bRuIjKZ07nGBZ?usp=sharing







