मुख पृष्ठआजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओरपुणे: शाश्वत योगीक खेती के लिये विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया...

पुणे: शाश्वत योगीक खेती के लिये विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया

पुणे,महाराष्ट्र: महानगरपालिका द्वारा हर साल पुणे महापालिका के स्थापना दिवस के उपलक्ष में  फल फूल प्रदर्शन आयोजित किया जाता है जिसमे लगभग पुणे शहर के 20 लाख से अधिक लोक इस प्रदर्शन को देखने के लिए रुची से आते है| इस प्रदर्शन में ब्रह्माकुमारीज जगदंबा भवन पुणे को शाश्वत योगीक खेती के लिये विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया|

पुणे महापालिका की स्थापना दिवस के उपलक्ष मे उद्यान विभाग की और से 42 वा फल, फुल  प्रदर्शन छत्रपती संभाजी महाराज उद्यान मे आयोजित किया गया| इस प्रदर्शन मे ब्रम्हाकुमारीज्  की ओर से शाश्वत योगी खेती का स्टॉल लगाया गया जिसमे विशेष रूपसे गुड, हल्दी, तुर डाल, गेहु, सब्जी का प्रदर्शित कि गयी| 

प्रदर्शनी का उद्घाटन पुणे महानगरपालिका के कमिशनर माननीय श्री विक्रम कुमार जी, मुख्य उद्यान अधीक्षक माननीय अशोक जी घोरपडे, उद्यान अधीक्षक संतोष कुमार कांबळे जी द्वारा हुआ| विशेष रूप से योगी खेती का स्टॉल का अवलोकन किया और कृषीभूषण ब्रकु. भगवान  भाई इंगोले जीने शाश्वत योगिक खेती के बारे मे जानकारी दी   शाश्वत योगी खेती की हलदी भेट रूप मे दि और कमिशनर जिने आपणा अभिप्राय भी पुस्तिका मे दर्ज कराया| शाश्वत योगी खेती के स्टॉल को पुणे शहर के कयी गनमान्य अतिथी और विशेष पुणे के सभी नागरिको ने भेट दि और योगीक खेती के बारे मे जानकारी दी गयी प्रदर्शनी द्वारा परमपिता शिव परमात्मा का संदेश उन्हे प्राप्त हुआ|

इस कार्यक्रम मेंविशेष उपस्थिती पुणे महानगरपालिका के आयुक्त विक्रम कुमारजी, टिळक महाराष्ट्र विद्यापीठ के कुलपती माननीय दिपक जी टिळक, अतिरिक्त महापालिका कमिशनर विकास ढाकणे जी,  मुख्य उद्यान अधीक्षक अशोक जी घोरपडे, उद्यान अधीक्षक संतोष कुमार कांबळे, रोज सोसायटी के सेक्रेटरी ऋचा कुलकर्णी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी राकेश जी विटकर, ब्रम्हाकुमारी भाग्यश्री दीदी, ब्रह्माकुमारी शारदा दीदी, ब्रह्माकुमारी स्वाती दीदी, ब्रह्माकुमारी सुप्रिया दीदी, विठ्ठल भाईजी, राम भाईजी, महाराष्ट्र शासन के कृषिभूषण पुरस्कार विजेते ब्रह्माकुमार भगवान जी इंगोले आदी उपस्थित थे|

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments