इंदौर: महाशिवरात्रि का महापर्व बड़े  ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0
214

इंदौर,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज गंगोत्री विहार ज्ञान दीप भवन में महाशिवरात्रि का महापर्व ,बड़े  ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शिव ध्वजारोहण भी से किया गया, तत्पश्चात  कटिंग कर परमात्मा शिव का बर्थडे मनाया गया।
कार्यक्रम में पधारे हमारे मुख्य अतिथि श्रीमती शैलजा मिश्रा जी अध्यक्ष महिला मोर्चा, राधेश्याम गुप्ता एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जल संसाधन विभाग,पुरुषोत्तम गुप्ता जी  आरएसएस क्षेत्रीय प्रमुख, सी.ए. सतीश पटेल जी, प्रसिद्ध ट्रांसपोर्ट व्यापारी पुरुषोत्तम गुप्ता जी, डॉ नेहा पाल, डॉ राकेश कुमार डेंटल सर्जन, उद्योगपति संतोष बंसल जी ।
 सभी अतिथियों ने भी महाशिवरात्रि एवं महिला दिवस की सभी भाई बहनों को शुभकामनाएं दी।

सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सीमा दीदी जी ने महाशिवरात्रि एवं महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का विषय है – परमात्मा शिव का अवतरण द्वारा महिला सशक्तिकरण संयोग से, आज शिवरात्रि एवं शिव शक्तियों का दिवस है ,ऐसे पवित्र दिवस की आज सुंदर बेला में भगवान शिव जो कि इस धरा पर आ चुके हैं उनका जन्म दिवस मनाने के लिए हम यहां शरीफ हुए हैं, कलयुग के अंत में जब सृष्टि पर दुख अशांति रूपी रात्रि छा जाती है ऐसे कलयुग की महरात्रि पर जब सब आत्माएं भगवान को करुण करंदन करके पुकारती है, हे पाप कटेश्वर, हे दुखहर्ता सुखकर्ता आओ और हमारे पाप मिटाकर हमारे दुख हरो, ऐसी कलयुगी रात्रि पर भगवान शिव अवतरित  हो परकाया प्रवेश करते हैं, जिसका यादगार हम शिवरात्रि पर्व मनाते हैं ,एवं शिवरात्रि के दिन शिव पर आंकड़े धतूरा,धतूरा चढ़ाते हैं अख धतूरा प्रतीक है बुराइयों का जो की हमारे अंदर है हमें उसे शिव पर अर्पण करना है।
इस अवसर पर सभी ने अपनी बुराई रूपी आंकड़े धतूरे एवं बेलपत्र भगवान शिव को अर्पण किया, सेकंड भाई बहनों ने आज शिवरात्रि महापर्व का लाभ लिया एवं मेडिटेशन द्वारा शांति की अनुभूति की, तत्पश्चात वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्रतिमा दीदी ने बताया कि ,आज महिला सशक्तिकरण के चारों ओर बात हो रही है, सरकार बहुत सारी पॉलिसीज महिलाओं को सशक्त करने के लिए बना रही है, जो कि अच्छा है क्या है, लेकिन इससे महिलाएं आर्थिक रूप से तो सशक्त हो रही है लेकिन महिला सशक्तिकरण के साथ महिलाएं स्वच्छंद भी हो रही है जिसके कारण उसका आध्यात्मिक पतन हो रहा है जिसका प्रत्यक्ष रूप हम देख रहे हैं बढ़ती महिलाओं की असुरक्षा और डिप्रेशन। आर्थिक रूप से सशक्त होने के बाद भी महिलाएं असुरक्षित है। इसके लिए महिलाओं को अपनी मर्यादाओं को समझना होगा और जो महिला होने की उसकी जो जिम्मेवारियां है उसे भी उसे समझना होगा। तब सही मायने में महिला सशक्तिकरण होगा।
ब्रह्माकुमारी ललित दीदी ने मंच संचालन किया तथा प्रतिज्ञा कराई।
बाल कलाकारों ने शिवरात्रि पर सुंदर नृत्य नृत्य नाटिका, एवं शिव महिमा पर डांस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया तत्पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
9 मार्च से मन की शांति के लिए 15 दिवसीय योग एवं मेडिटेशन शिविर का आयोजन ब्रह्मा कुमारीज के 92 श्री साइ गंगोत्री विहार में निशुल्क आयोजित किया गया है, समय सुबह 7:00 से 8:30 और शाम को 5 से 6:30 बजे तक किसी भी ग्रुप में आकर लाभ ले सकते हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें