रीवा: विंध्य क्षेत्र के हजारों जनमानस ने गीता ज्ञान यज्ञ में बुराइयों की होली जलाकर आहुति दी

0
30

श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान के रंग में रंग कर बुराइयों की होलिका जलाकर मानव में देवताई संस्कार का सूत्रपात करती है- राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भारती दीदी जी

हर घर में सभी मानव देवी देवता जैसे सतयुगी वह चरित्र वन बन जाएं

मानस भवन रीवा में हजारों जन समुदाय ने फूलों के साथ अलौकिक वृंदावन की होली खेली व सभी को ज्ञान का रंग लगाया

रीवा,मध्य प्रदेश। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी निर्मला दीदी जी के कुशल नेतृत्व में ज्ञान योग और बुराइयों को समाप्त कर सदविचारों की विजय का यादगार होली, गीता ज्ञान यज्ञ पूर्ण आहुति और दिव्य जीवन निर्माण के संकल्पों के साथ संपन्न हुआ। विंध्य क्षेत्र में प्रथम बार अलौकिक गीता ज्ञान यज्ञ में यहां के सभी गणमान्य बुद्धिजीवी और विद्वान जनसंप्रदाय और जन प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति और शुभकामनाओं के साथ सहभागिता की। अपनी उपस्थिति देने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम विधायक देवतालाब विधानसभा क्षेत्र, युवराज श्री दिव्यराज सिंह विधायक सिरमौर क्षेत्र, श्री नरेंद्र प्रजापति विधायक मनगवां, रीवा जनपद अध्यक्ष श्रीराजेश संगीता यादव, गंगेव जनपद अध्यक्ष श्री विकास तिवारी, जवा जनपद अध्यक्ष श्री बी डी रन्नौ पांडेय, पूर्व महापौर श्री राजेश ताम्रकार,पूर्व महापौर श्री वीरेंद्र गुप्ता,पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह और श्री लाल बहादुर सिंह, मानस विदुषी दीदी श्रीमती ज्ञान अवस्थी, मानस मंडल के अध्यक्ष श्री सुभाष बाबू पांडेय, मानस मंडल के सचिव श्री अशोक तिवारी सहित रीवा संभाग के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई जिसमें संयुक्त संचालक श्री अनिल दुबे सामाजिक न्याय विभाग,डॉ के एल नामदेव संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं,भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी एवं रीवा जिले के सभी मंदिरों के पुरोहित यज्ञाचार्य और हजारों भक्तों ने ज्ञान योग की पावन गंगा में स्नान किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें