मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशबिलारी: बी के संतोष दीदी ,रूस ने कराई आत्म अनुभति और...

बिलारी: बी के संतोष दीदी ,रूस ने कराई आत्म अनुभति और परमात्म अनुभूति

बिलारी, उत्तर प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र के द्वारा ग्रीन बुड फार्म हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया ,जिसमें रूस से आई बी के संतोष दीदी ने आत्म अनुभूति कराते हुए बताया कि हम शरीर नहीं शरीर को चलाने वाली एक चेतना आत्मा हूं ,इसको ही स्वास्थ कहा जाता है,स्वयं की स्थिति में स्थित रहना। मैं आत्मा हर चीज की महसूसता कर सकती हूं,जड़ चीजें अनुभव नहीं कर सकती हैं। रिसर्च के अनुसार हम एक दिन में लगभग 36 हजार संकल्प करते हैं। लेकिन ये चेक करना है कि सकारात्मक संकल्प कितने थे। जैसे संकल्प हम करते हैं वैसे ही मेरे पास लौटकर आते हैं। और हम उस परमपिता की संतान हूं और वो स्वर्ग का रचयिता है। जब सभी आत्माएं दुखी परेशान हो जाती हैं तब भगवान को इस श्रृष्टि पर आना पड़ता है। हम उस परमात्मा की संतान है जब ये नशा खुशी और उमंग होगा तो हम इस श्रृष्टि पर हीरो पार्ट बजा सकते हैं।
सेवाकेंद्र की प्रभारी बी के अलका दीदी ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
रूस से आई बी के माशा बहन ने एक गीत सुनाया।
गजरौला सेवाकेंद्र से बी के विमल दीदी ने स्वागत किया।
बी के रश्मि बहन संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधारी।
मथुरा से बी के राजू भाई ने मंच संचालन किया।
इस कार्यक्रम में बी के अनिता, बी के विनीता, बी के कृपांशु, बी के शिवानी,रामेश्वर, हरिओम, जीतू,नेम सिंह,राजेंद्र,देवेंद्र गांधी, भुकन सिंह आदि भाई ,बहनें उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments