मुख पृष्ठसमाचारझोझूकलां: महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस...

झोझूकलां: महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस पर ग्रामीण पुस्तकालय तिवाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

झोझूकलां(हरियाणा): महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस पर ग्रामीण पुस्तकालय तिवाला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ब्रह्माकुमारीज झोझूकलां, किसान क्लब, ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया। ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन, आईडीबीआई बैंक के मैनेजर शेखर गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण, सरपंच अनिल कुमार आदि ने रिबन काटकर एवं रक्त दाताओं को बैज लगाकर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बहन वसुधा ने भारत मां के वीर सपूतों अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान अनजान को जीवनदान है शुद्ध व श्रेष्ठ संकल्प से दिया गया रक्त जिस भी जरूरतमंद को मिलेगा वह उसको कई गुणा फायदा पहुंचाएगा। रक्त फैक्ट्री में नहीं बनता इसका केवल दान ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश भक्ति को अपने कार्य क्षेत्र में रहते हुए इमानदारी से कर कर भी बरकरार रख सकते हैं। ब्रह्माकुमारी बहन ने सभी रक्त दाताओं को ईश्वरीय साहित्य भेंट करते हुए कहा की आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपना समाज को श्रेष्ठ बनाने में भी अपना सहयोग दें।
बैंक प्रबंधक शेखर गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर पुण्य का कोई कार्य नहीं है।
खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण ने कहा कि युवाओं को देश भक्ति से ओतप्रोत करने के लिए रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है।
सरपंच अनिल कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
शिविर में 54 युवाओं ने रक्तदान किया सभी रक्त दाताओं को स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी वसुधा बहन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार सुनील ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments