मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसअंबिकापुर:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन...

अंबिकापुर:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए योग विषय पर दो दिवसीय योग कार्यक्रम रखा गया

अंबिकापुर,छत्तीसगढ़: 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए योग विषय पर दो दिवसीय योग कार्यक्रम रखा गया।,21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज अंबिकापुर द्वारा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए योग विषय पर दो दिवसीय योग कार्यक्रम रखा गया।
पहले दिन ब्रह्माकुमारीज़ सरगुजा संभाग की संचालिका विद्या दीदी द्वारा योग दिवस के महत्व को बताते हुए सभी को स्मृति दिलाया गया कि योग एक प्राचीन पद्धति है जहां ऋषि मुनियों ने भी योग किया और अपने को स्वस्थ रखा। लेकिन अभी आधुनिक युग में भौतिक जीवन की भाग दौड़ में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि योग को भूलते जा रहे हैं चाहे प्रणायाम हो, चाहे शारीरिक एक्सरसाइज हो, चाहे ध्यान हो। हमारा दिनचर्या ही अव्यवस्थित हो गया है लेकिन अब पुनः दिनचर्या को व्यवस्थित कर के इन सबके लिए समय निकाल कर तन और मन को स्वस्थ बना कर सारा दिन डबल कैपेसिटी के साथ काम कर सकते हैं। आर्ट ऑफ़ लिविंग के संचालक अजय तिवारी द्वारा प्राणायाम एवं बीके ज्योति बहन के द्वारा म्यूजिकल एक्सरसाइज के माध्यम से हेल्थ,वेल्थ व विजडम की प्राप्ति का अनुभव कराया। दूसरे दिन 21 जून को भी म्यूजिकल एक्सरसाइज किया गया एवं बीके विद्या दीदी द्वारा राजयोग मेडिटेशन द्वारा हम अपने तन और मन को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं उसके लिए अभ्यास कराया गया एवं नशा मुक्ति प्रतिज्ञा भी कराई गई एवं पीजी कॉलेज ग्राउंड में माननीय मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में हुए योग दिवस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के ब्रह्मकुमारी बहनों सहित काफी संख्या में भाई-बहनें शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments