Homeसमाचारगांधीधाम: तीन दिवसीय चैतन्य नवदुर्गा नवरात्रि महोत्सव एवं दिव्य चैतन्य देवियों की...

गांधीधाम: तीन दिवसीय चैतन्य नवदुर्गा नवरात्रि महोत्सव एवं दिव्य चैतन्य देवियों की झाँकी का भव्य आयोजन किया गया

गांधीधाम (कच्छ, गुजरात): कच्छ के गांधीधाम स्थित कांडला पोर्ट कॉलोनी, गोपालपुरी के अम्बेधाम मंदिर परिसर में ब्रह्माकुमारीज़, भारतनगर सेवाकेंद्र द्वारा तीन दिवसीय चैतन्य नवदुर्गा नवरात्रि महोत्सव एवं दिव्य चैतन्य देवियों की झाँकी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अम्बेधाम मंदिर के ट्रस्टी श्री तुलसीभाई पटेल, उपप्रमुख श्री सजुभा जडेजा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर झाँकी का उद्घाटन किया।

तीन दिवसीय इस आयोजन में 500 से अधिक श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों ने झाँकी का लाभ लिया। इस दौरान नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व एवं देवी-देवताओं से जुड़े गूढ़ रहस्यों को सरल भाषा में समझाया गया।

दर्शनार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए यह बताया गया कि नवरात्रि और शिवरात्रि दोनों में ‘रात्रि’ शब्द क्यों आता है तथा देवियों को अष्टभुजाधारी क्यों दर्शाया जाता है। इन प्रश्नों के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान, देवी-स्वरूपों के प्रतीकात्मक महत्व एवं जीवन में दैवी गुणों को धारण करने की प्रेरणा दी गई।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं के गूढ़ रहस्यों से जनमानस को परिचित कराना तथा जीवन में सकारात्मकता, पवित्रता, शांति, प्रेम और दैवी गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

RELATED ARTICLES

सबसे लोकप्रिय