शिमला: बेहतर प्रशासन के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण विषय पर सेमीनार

0
456

शिमला (हिमाचल प्रदेश): ब्रह्मकुमारिज तथा प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा दिनांक: 5 May 2024 के दिन बेहतर प्रशासन के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण विषय पर सेमीनार रखा गया। प्रशासक सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य सचिव ने किया। सम्मेलन में भाग लेने देश विदेश से सैकड़ों लोग आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना ने कहा कि हिमाचल की दो प्रमुख समस्याएं है। जलवायु परिवर्तन और नशाखोरी जिन पर गहराई से विचार करने की जरूरत है। नशा उन्मूलन की बात तो सब करते हैं लेकिन उसके लिए क्या व्यवस्था की जावे, उस पर कोई बात नही करता है। नशा उन्मूलन के लिए ब्रह्माकुमारी संगठन अच्छा कार्य कर सकती है। मुख्य सचिव ने कहा कि यह प्रयास सिर्फ प्रशिक्षण तक ही सीमित न रहे बल्कि नशाखोरी करने वालों पर चार- छः महिने कार्य किया जाए। सरकार की जो कमियां है उसे यह संस्थान पूरा करे। अकेले पुलिस या कानून के बल पर यह समस्या हल नही हो सकेगी।

नेवी के पूर्व कैप्टन शिव कुमार गोयल ने बतलाया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान में आकर उन्हे स्व निरीक्षण करने का अवसर मिला। अपने भीतर की कमी और कमजोरियों को परखने का यह अच्छा तरीका है। राजयोग मेडिटेशन हमें अपने अन्दर झांकने का अवसर देता है।

पानीपत मानसरोवर रिट्रीट सेंटर के निदेशक ब्रह्माकुमार भारतभूषण भाई ने कहा कि प्रशासन का व्यवहार के साथ गहरा सम्बन्ध होता है। प्रशासक अपने मधुर व्यवहार से अनेकों की दुआएं प्राप्त कर सकता है। इसलिए प्रशासन में बैठे लोगों का आध्यात्मिक सशक्तिकरण जरूरी है।

आबू पर्वत से पधारे मुख्यालय समन्वयक ब्रह्माकुमार हरीश भाई ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज में समाज के अलग- अलग वर्गों की सेवा के लिए 21 विंग बनाए गए हैं जिनमें से प्रशासक सेवा प्रभाग भी एक है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक अधिकारियों की आध्यात्मिक सेवा करना है। क्योंकि यह वर्ग शासन और जनता के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है। योजना बनाने और उसे लागू करने में उसकी अहम भूमिका होती है।

ओ.आर.सी. नई दिल्ली की ब्रह्माकुमारी विधात्री दीदी ने कहा कि स्व पर शासन करने वाला व्यक्ति ही अच्छा प्रशासक हो सकता है। कुछ लोग यह सोचते हैं कि अगर हम प्यार से बोलेंगे तो लोग हमारी बात नही मानेंगे परन्तु उनका यह सोच गलत है। अगर लोगों का भरोसा हम पर होगा तो जरूर वह हमारी बातों को मानेंगे।

मुम्बई के मोटिवेशनल स्पीकर ई.वी गिरीश ने कहा कि हम सदैव खुश रहें। किसी परिस्थिति में आपकी खुशी गायब न हो। बाहर की बातें हमें प्रभावित न करें।

ओ.आर.सी. नई दिल्ली की ब्रह्माकुमारी ख्याति बहन ने मेडिटेशन का अभ्यास कराया तथा कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी हुसैन दीदी ने किया। ब्रह्माकुमारी सुनिता दीदी ने सभी का स्वागत किया। नई दिल्ली की ब्रह्माकुमारी शिवांगी बहन ने गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आभार प्रदर्शन बीके यशपाल भाई ने किया। सम्मेलन में सचिव, उपसचिव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें