सिरसा: हरियाणा के मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी स्वस्थ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण थीम को दीप ​प्रज्ज्वलन कर किया लॉंच

0
137

हरियाणा के सिरसा जिला के ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र आनन्द सरोवर पहुंचे हरियाणा के मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी

स्वस्थ और स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण थीम को दीप प्रज्ज्वलन कर किया लॉंच

सिरसा,हरियाणा: प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह जी सैनी सिरसा के ब्रह्माकुमारीज सेवाकेेन्द्र आनन्द सरोवर पहुंचे और  सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान भटके हुए मनुष्य को सही राह दिखाकर मंजिल तक ले जाने का पुनीत कार्य कर रहा है। उन्होंने नशों मेे ग्रस्त युवाओं के प्रति चिन्ता जाहिर करते हुए कहा कि नशा विकास कार्य में बहुत बड़ी बाधा है, यह परिवार को समाप्त कर देता है जिसके कारण देश की प्रगति भी रूक जाती है लेकिन ऐसे में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा चलाए जा रहे अभियान अति सराहनीय है।

उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के इस वर्ष के थीम  ’’आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज ’’ को दीप प्रज्ज्वलन  करके लॉन्च किया। मुख्यमंत्री जी ने इस मौके पौधारोपण कर   नशामुक्त जीवन अभियान के तहत पूरे जिले में चलाए जा रहे रथ का भी अवलोकन किया।  

इस मौके राजयोगिनी बिन्दु बहन जी ने  मुख्यमंत्री  जी का आनन्द सरोवर में पहुंचने पर आभार प्रकट किया और संस्था द्वारा हो रही गतिविधियों से अवगत कराया।  उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान मानव को शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक रूप से विकसित कर सम्पूर्ण मानव बनाने हेतु समर्पित है यहां बाहरी स्वच्छता के साथ साथ आंतरिक शुद्धिकरण हेतु विशेष अभियान आदि चलाकर जन जन को जागरूक किया जाता है।

कार्यक्रम में बी जे पी के श्री गोबिन्द काण्डा जी, श्री अशोक तंवर जी, महामंत्री श्री सुरेंन्द्र पूनिया जी, वरिष्ठ नेता श्री जगदीश चोपड़ा जी, जिला प्रभारी श्री वेद फूूूलां जी, जिला अध्यक्ष बहन निताशा सिहाग जी, श्री हनुमान कुण्डू जी भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए ।
इसके अलावा ब्रह्माकुमारीज संस्थान की सिरसा जिला के विभिन्न सेवाकेन्द्रों की प्रभारी बी केे बहनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की और माउंट आबू से राजऋषि गोकुल गांव अभियान टीम के मुख्य बी के चन्द्रेश जी और नशामुक्ति अभियान टीम के मुख्य बीके आदित्य जी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें