मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ प्रवास के दौरान संध्याकाल में महा अष्टमी के दिन स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व सेवा केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहाँ सज-धज कर तैयार की गई देवियों की अलौकिक और मनमोहक झांकी के दर्शन किए और आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र पाल सिंह, वार्ड पार्षद ओम प्रकाश जायसवाल एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।



