सेलाकुई , उत्तराखंड: दशहरा मेला में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष नशा मुक्त चरित्र निर्माण प्रदर्शनी लगाई गई।
ब्रह्माकुमारी सोनिया ने जन समूह को दशहरा के अवसर पर लोगों को बताने का प्रयास किया की रावण का पुतला भर जलाने से रावण खत्म नहीं होगा जब तक कि हम अपने अंदर के रावण को योग की अग्नि में भस्म नहीं करेंगे, और जब तक रावण हमारे अंदर है तब तक सृष्टि से भी रावणराज्य खत्म नहीं हो सकता जिसके लिए अपने अंदर योग अग्नि प्रज्वलित करने की आवश्यकता है ।
इसके साथ-साथ नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल शरीर को खोखला करता है बल्कि परिवार और समाज को भी बरबाद कर देता है।
उन्होंने राजयोग के माध्यम से मानसिक शक्ति बढ़ाने और इच्छा शक्ति के बल पर नशा त्यागने के लिए राजयोग प्रशिक्षण पर बल दिया।
दशहरा मेला, सेलाकुई की इस ईश्वरीय सेवा में बी के सोनिया के साथ साथ, मुकेश, परवेज, भावना, धनेश्वरी, कार्तिक, ललिता, लक्ष्मी , श्रेया, मदन सिंह बिष्ट आदि सहयोगी रहे।


