मुख पृष्ठराज्यमध्य प्रदेश।छतरपुर: ब्रह्माकुमारीज़ विश्वनाथ कॉलोनी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ओरछा...

छतरपुर: ब्रह्माकुमारीज़ विश्वनाथ कॉलोनी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ओरछा पुलिस थाना में आयोजित कार्यक्रम

पर्यावरण का रखें ध्यान, तभी बनेगा देश महान – ब्रह्माकुमारीज़

पेड़ है प्रकृति की शान, वृक्षारोपण का चलाओ अभियान – ब्रह्माकुमारीज़

छतरपुर,मध्य प्रदेश। ब्रह्माकुमारीज़ विश्वनाथ कॉलोनी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ओरछा पुलिस थाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी द्वारा सन् 2022 में कल्पतरुह अभियान के तहत वृक्षारोपण के माध्यम से लोगों को जागरूक करने तथा देश के हर नागरिक को अपनी नैतिक जिम्मेदारी का एहसास कराने का संकल्प लिया है मानव जीवन का अस्तित्व वृक्षों पर निर्भर है। मनुष्यों को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन तथा पानी की अति आवश्यकता है इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है इसलिए इसे प्राण वायु कहा जाता है। लगातार काटे जा रहे वृक्षों के कारण पर्यावरण संतुलन को हम सभी ने मिलकर बिगाड़ दिया है अब हम सबकी जिम्मेवारी है कि सबको मिलकर ही पर्यावरण संतुलन को सुधारना है उक्त उदगार ब्रह्माकुमारी शिल्पा बहन ने व्यक्त किये।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रीमा बहन ने कहा कि कहा कि घर-घर में पेड़ लगाओ इस धरती को स्वर्ग बनाओ, पर्यावरण प्रदूषण के निवारण हेतु जागृति के लिए ब्रह्माकुमारीज विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिसमें वृक्षारोपण, पर्यावरण जागृती एवं स्वच्छता कार्यक्रम प्रदर्शनी आदि के माध्यम से लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रतिज्ञा करा रहे हैं।

पुलिस थाना उपनिरीक्षक राहुल तिवारी जी ने उपस्थित सभी सहकर्मियों से अनुरोध किया कि सभी को मिलकर वृक्षारोपण करना है एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु आवश्यक कदम उठाने हैं।

इस मौके पर विशेष रूप से अशोक पटेल, शिशुपाल सिंह घोष, हितेंद्र दुबे, दाताराम पटेल, पुष्पेंद्र वर्मा, शिवम अर्जरिया, राजेश यादव, शैलेंद्र गर्ग, रमाकांत पटेल, राजेंद्र घोष, संग्राम सिंह, महेंद्र कुमार, दिनेश सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments