मुख पृष्ठअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसकामठी : आंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

कामठी : आंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

 सर्वांगीण स्वास्थ को पाने का एकमात्र मार्ग – योग ब्र. कु. प्रेमलता दीदी

कामठी, महाराष्ट्र: प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय  में आंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमें सेवाकेंद्र संचालिका राज योगिनी  ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने भारत का प्राचीन राजयोग ऋषीमुनीयों की अनमोल धरोहर है जो आज के समाज मे पुनर्जीवित रखने का प्रयास जारी है जो कि हमें विश्वगुरू के मार्ग पर अग्रसर करेगा|  
योग को सर्वोच्च मानकर सुखमय जीवन का आधार योग बताया| मानव जीवन के सर्वांगीण विकास में सामाजिक ,आर्थिक, मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक मात्र मार्ग योग है जो हमारे तन, मन, धन और जन को प्रभावित करता हैं| योग से तन – मन का संतुलन बनता है और सहज राजयोग जो की एक मन की यात्रा है उससे अपने अंतर जगत अर्थात मन की शांति, खुशी, सकारात्मकता बनी रहती है| शरीर स्वास्थ्य के लिए योगा और मन के तंदुरुस्ती के लिये राजयोग मेडीटेशन का अभ्यास करना है और सभी को सिखाना हैं|जिससे स्वयं एवं समाज स्वस्थ और सुखी हो पयेगा और मनुष्य जीवन का भविष्य उज्ज्वल बन सकेगा| उक्त उद्गार आंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने प्रगट कीये |
इस समय उपस्थित सभी को योग, प्राणायाम, आसन, मेडिटेशन की विभिन्न विधीयों द्वारा एक्सरसाइज कराई गई| सभी ने बढचढ कर हिस्सा लिया और अपने आपको फिट रखने के लिए इसे जरुरी समझा| इस समय सुभाष क्रीडा मंडळ उपाध्यक्ष एवं युवा चेतना मंच के सदस्य शेषराव आढाऊ, झुम्बा म्युझिकल अकॅडमी की रूची मॅडम,पतंजली योग समिती टीचर लक्ष्मी टिकले, माजी उपसभापती विमल साबळे,  केंद्रीय विद्यालय की अनिता मॅडम जोगेंद्र वाघमारे आदि उपस्थित थे| कार्यक्रम का प्रास्ताविक ब्र. कु. शिलु ने एवं संचालन और आभार ब्रह्माकुमारी चंद्रकला बहन ने किया|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments