अम्बिकापुर: पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मचारियों एवं पुलिस परिवारों के सदस्यों के लिये स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया

0
78

अम्बिकापुर,छत्तीसगढ़: ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एवं सेवा किटी समूह के संयुक्त तत्वाधान में से पुलिस अधिकारी, पुलिस कर्मचारियों एवं पुलिस परिवारों के सदस्यों के लिये स्नेह मिलन कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान अम्बिकापुर में आयोजित किया गया।
जिसमें पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर भ्राता योगेश पटेल जी, सम्भागीय सेनानी नगर सेना भ्राता राजेश पाण्डे जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर भ्राता अमोलक सिंह ढिल्लो जी, आर. आई अम्बिकापुर बहन तृप्ति सिंह राजपूत जी, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष सीतापुर भ्राता शैलेष सिंहदेव जी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पा सोनी जी, समाजिक कार्यकर्ता भ्राता मंगल पाण्डे जी, समाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्रा जी, आर्ट ऑफ लिविंग संचालक भ्राता अजय तिवारी जी, नई दुनिया के ब्यूरो चीफ भ्राता अनंग पाल दीक्षित जी, सरगुजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष भ्राता दीपक सराठे जी सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी जी एवं सेवा किटी समूह संचालिका बहन वन्दना दत्ता जी समेत माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलित किया गया।
इस अवसर पर सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी जी ने पुलिस कर्मियों के परिवार जनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि राजयोग की शिक्षा मानव मन में शांति, प्रेम और सदभावना पैदा करने का कार्य करती है, और आप लोग मनुष्य को सुरक्षा प्रदान कर, शांति लाने का कार्य कर रहे है, दोनों का कार्य एक ही परन्तु वर्तमान समय परिस्थितियों का मूल कारण है मन का डिस्चार्ज होना, जिसके कारण वातारण में नेगेटीविटी, चिडचिडापन, दुःख, अशांति और हताशा जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ती जा रही है। इसका एकमात्र सर्वश्रेष्ठ समाधान है राजयोग। आगे उन्होंने राजयोग का महत्व समझाते हुये बताया कि स्वयं को ज्योति बिन्दू समझ सुप्रीम पॉवर परमात्मा से कनेक्ट होकर अपने मन को चार्ज करने से हर परिस्थिति में स्थिर रह सकते है और हमारे अन्दर अनेक शक्तियाँ जैसे सहनशक्ति, समाने की शक्ति, परखने एवं निर्णय करने की शक्ति जागृत हो जाती है, जिससे जीवन में सुख, शांति आने लगती है। इस सात दिवसीय राजयोग शिविर का लाभ लेने के लिये सभी को आमंत्रित किया।
तत्पश्चात् सभी ने सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभा का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में सेवा किटी समूह एवं पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य सहित लगभग 200 लोग से अधिक उपस्थित थे। सभी ने ब्रह्माभोजन स्वीकार किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें