मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशआगरा: "दिव्यांगजन समानता, संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान" का शुभारंभ

आगरा: “दिव्यांगजन समानता, संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान” का शुभारंभ

आगरा, उत्तर प्रदेश। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश एवं ब्रह्मा कुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में “दिव्यांगजन समानता, संरक्षण एवं सशक्तिकरण अभियान” का शुभारंभ ईदगाह स्थित ब्रह्माकुमारीज के प्रभु मिलन परिसर में किया गया। 

उद्घाटन सत्र में कैबिनेट  मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी,  इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, योगेंद्र उपाध्याय जी ने कहा कि यह एक दिव्य कार्यक्रम है जिसमें दिव्यांगजन समता की बात कही गई है. जहां ममता होती है वहां समता  स्वयं आ जाती है. ब्रह्माकुमारीज का कार्य  प्रशंसनीय  तो है ही लेकिन अनुकरणीय भी है। मोदी जी ने दिव्यांग नाम दिया है, शब्द की भी शक्ति होती है! अभियान हेतु यह एक आदर सूचक शब्द है। उन्होंने सुहास अल वाई  जो स्वयं एक आई ए एस हैं दिव्यांग हैं ने भी पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर सरकार का नाम रोशन किया। वह एक उदाहरण हैं। 

दिव्यांगजन सेवा माउंट आबू से पधारे भाई सूर्यमणि ने कहा कि दिव्यांगजन परमात्मा के अधिक निकट होते हैं, इनकी थर्ड आई खुली होती है। उन्होंने मीडिया से  मुखातिब होते हुए कहा कि कोई ऐसा समाचार नहीं छपा होगा जहां नेत्रहीन का एक्सीडेंट हुआ है, आंखों वालों का एक्सीडेंट होते-देखते हैं। ब्रह्माकुमारीज का यह अभियान दिव्यांग जनों के प्रति समानता का व्यवहार संरक्षण और सशक्तिकरण करने का है। 

केंद्र प्रभारी एवं आगरा सब जॉन सचिव ब्रह्माकुमारी बीके अश्विना दीदी ने कहा कि परमात्म शक्ति से संयुक्त होकर असंभव भी संभव हो जाता है नेत्रा गुप्ता बहन इसका जीता जाता उदाहरण है,ब्रह्माकुमारीज के मेडिटेशन से किस प्रकार सशक्त होकर उन्होंने पत्रकारिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और दृष्टिबाधित होने पर भी शिक्षा में प्रथम श्रेणी स्थान प्राप्त करते रहे।

अविषा पांडे ने सन्देश नृत्य प्रस्तुत किया।संचालन अमर भाई ने किया। अभियान द्वारा,टियर्स, संकेत,सुरकुटी, हर्षित,आदि संस्थानों में कार्यक्रम होंगे, जिसमें बीके सरिता, बीके मधु, बीके गीता, बीके मंजरी, बीके राज बहन का विशेष सहयोग रहेगा, आगे विभिन्न स्थानों पर अभियान का नेतृत्व प्रभा बहन , आशु बहन द्वारा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments