धड़गांव: ब्रह्माकुमारीज़ सेवा केंद्र पर शुभ संकल्प कंपनी के पदाधिकारी और यश बीज टीम के सदस्य पहुंचने पर बी. के. सरिता बहन ने बाँधा पवित्र रक्षा सूत्र

0
74

धड़गांव, महाराष्ट्र। ब्रह्माकुमारीज़ सेवा  केंद्र पर  शुभ संकल्प कंपनी के पदाधिकारी और यश बीज टीम के सदस्य पहुंचे। बी. के. सरिता बहन ने सभी का स्वागत किया।

बी.के. सरिता बहन ने आत्मा -परमात्मा तथा मनुष्य के 84 जन्मों का आध्यात्मिक ज्ञान से अवगत कराया। ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा की जा रही निस्वार्थ सेवाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सभी को आत्मिक स्मृति का तिलक देकर रक्षा बंधन का पवित्र रक्षा सूत्र भी बाँधा गया।

शुभ संकल्प कंपनी के शाखा मैनेजर – नरेश पाडवी, वासिफ़ भाई और मुनेश भाई – डेवलपमेंट ऑफिसर ने अनेक योजनाओं जैसे कि सोलर प्लेट्स, बोरिंग बोरवेल आदी कम खर्च में कैसे प्राप्त किया जाए इसकी जानकारी दी।

यश बीज के सुभाष वळवी, शत्रुणा वसावे और मोगरा माता जी ने अपने अच्छे सस्ते और फायदेमंद प्रोडक्ट की जानकारी दी।

सभी ने ईश्वरीय ज्ञान ध्यान पूर्वक सुना। अंत में सभी को ब्रह्मा भोजन दिया गया। सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा किया। किसीने कहा यहाँ आकर बहुत सुकून मिला, शांति का अनुभव हुआ। किसीने कहा ऐसे स्थान पर आ गए जो बार-बार आने का मन करता है।  बी.के. सरिता ने सभी को माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया और ईश्वरीय उपहार दिया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें