काठमांडू: राजयोगिनी शीला दिदी के शरीर त्याग के 13 वें दिन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

0
372

काठमांडू, नेपाल: काठमांडू के गोदावरी सनराइज हॉल में राजयोगिनी शीला दिदी के शरीर त्याग के 13 वें दिन पर एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भावभीनी श्रद्धांजलि सभा में 3000 से अधिक ब्रह्माकुमारीज परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

इस सभा हल में विशेष ओम् शांति रिट्रीट सेंटर, गुरुग्राम, हरियाणा, भारत से राजयोगिनी बी के आशा दिदी उपस्थित हुईं। उन्होंने इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी शीला दिदी के जीवन की प्रेरणादायक कहानी सुनाई और नेपाल में 55 वर्षौं तक की गई उनकी ईश्वरीय सेवाओं के योगदान का उल्लेख किया। बी. के आशा दिदी ने बताया कि ब्रह्मा बाबा और मम्मा से शीला दिदी को विशेष आशीर्वाद प्राप्त था, जिसने उन्हें समाज में इस अनमोल सेवा के लिए प्रेरित किया। बी.के शीला दिदी ने 31 जुलाई 2024 को अपना शरीर त्याग दिया, और उनकी याद में यह श्रद्धाञ्जली सभा आज, 12 अगस्त को आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम के दौरान नेपाली गायकों ने शीला दिदी के सम्मान में दिव्य गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल भावुक और आध्यात्मिक हो गया।इसके साथ ही, शीला दिदी के जीवन पर आधारित एक सुंदर डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई, जिसने उनके जीवन और कार्यों को प्रभावी ढंग से दर्शाया।

राजयोगिनी राज दिदी, किरण दीदी, बी.के बिंदु, बी.के सुगंदी, बी. के अमृता, बी. के कुमारी, बी. के तिलक, और बी.के रामसिंह भाई जी ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने-अपने अनुभवों के माध्यम से बी.के शीला दिदी के साथ बिताए गए दिव्य क्षण और उनकी शिक्षाओं को याद किया। इन सभी ने दिदी के साथ बिताए गए समय को याद करते हुए उनके आदर्शों और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान और प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने दीदी के मार्गदर्शन में समाज और मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें