बीदर: ब्रह्मा कुमारिज द्वारा VIP’s के लिए  स्नेह मिलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन

0
173

बीदर ( कर्नाटक ): रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ब्रह्मा कुमारिज बीदर रामपुरे कॉलोनी द्वारा VIP’s के लिए  स्नेह मिलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी बी के सुनंदा दीदी ने राखी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा, प्रकृति निरंतर हमारी सेवा मे हाजिर है। प्रकृति से हमें अन्न, पानी, ऑक्सीजन,….आदि मिलता है, वह हमेशा देना जानती है। उसने हमें देना सिखाया है। जीवन मे हमें आनंद, प्रेम, खुशी…आदि सब तभी प्राप्त होता है जब हम दूसरों को देते हैं।  खुशी बांटने से बढ़ती है। भौतिक संसाधन, धन- दौलत ज्यादा समय साथ नही देंगे ये सब विनाशी है। इसका संग्रह करना बुद्धिमानी नही है। यही सिख प्रकृति दे रही है। इसलिए सदा देने की भावना को जीवन मे अपनाना ही समझदारी है। देने से बढ़ता है, देने से ही मिलता है। कार्यक्रम मे आगे मुख्य अतिथि राजयोगिनी बी के  सुमंगला दीदी,निर्देशिका ग्लोबल पीस विलेज, बीदर ने भी अपनी शुभ कामनाएं व्यक्त की।
 कार्यक्रम के आरंभ मे बी के महेश भाई ने शाश्वत यौगिक खेती का अनुभव सांझा किया।  बी के पार्वती बहनजी ने राखी पर्व का महत्व समझाया।
इस अवसर पर भ्राता बी यस कुद्रे, पूर्व संचालक डी सी सी बैंक बीदर, भ्राता चंद्रकांत वसमते, उद्योजक बीदर, भ्राता वैजनाथ कामठाने,अध्यक्ष बसव तत्त्व एडुकेशन सोसाइटी, भ्राता डॉ. अब्दुल कदीर् निर्देशक शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन आदि गण मान्य अतिथि उपस्थित रहे।

राजयोगिनी सुमंगला दीदी के हस्तों से उपस्थित सभी मान्यवर अतिथियों को रक्षाबंधन का प्रतिक रक्षा सूत्र बंधवाकर ईश्वरीय सौगात तथा प्रभु प्रसाद दिया गया।
अंत में सभी ने ब्रह्मा भोजन का लाभ लिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें