विजयपुर,मध्य प्रदेश। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग के सदस्यो द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्त जीवन जीने का संदेश दिया गया
नशा मुक्ति अभियान के विजयपुर केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शशि बहन ने बताया कि वर्तमान समय में नशा सभी मनुष्यों के जीवन में किसी ने किसी रूप में आ गया है चाहे हम स्थूल नशा जिसमें बीड़ी सिगरेट गुटका पुडिया इत्यादि आते हैं की बात करें या फिर सूक्ष्म नशा जिसमें मनुष्य के कार्य व्यवहार में तथा जीवन में काम क्रोध लोभ मोह अहंकार ईर्ष्या कपट चोरी बेईमानी इत्यादि विकार आ गए हैं जो मनुष्य को परतंत्र बना दिया है इसलिए नशा मुक्त जीवन बनाना वर्तमान समय में एक चुनौती बन गया है जिसमें खासकर आज का युवा इस नशे में अपना जीवन तन मन धन बर्बाद कर रहा है इसलिए युवाओं को नशे से मुक्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नशा मुक्ति की चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की जानकारी दी गई तथा नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्त जीवन की सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाई गई कार्यक्रम में मेडिटेशन के माध्यम से अपने जीवन को किसी भी प्रकार के नशे से हम किस प्रकार मुक्त रख सकते हैं इसकी जानकारी भी दी गई, कार्यक्रम को प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय ने छात्र हित में बताया साथ ही केंद्र अधीक्षक महाराज सिंह धाकड़ प्रोफेसर मनोज भारद्वाज आजाद सिंह ने भी संबोधित किया






