पानीपत: माननीय मुख़्यमंत्री, हरियाणा भ्राता नायब सिंह सैनी का ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर पहुंचने पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम संपन्न

0
36

पानीपत, हरियाणा: ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर के दादी चंद्रमणि यूनिवर्सल पीस ऑडिटोरियम में माननीय मुख़्यमंत्री भ्राता नायब सिंह सैनी के पहुंचने पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम  महिला एवं बाल  विकास,  विभाग  के तहत आयोजित किया गया।  इस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम  में मुख्य अथिति के रूप में माननीय मुख़्यमंत्री, हरियाणा,  भ्राता नायब सिंह सैनी जी पहुंचे।  साथ – साथ अथिति विशेष के रूप में भ्राता असीम गोयल,  महिला एवं बाल  विकास, मंत्री , भ्राता कृष्ण लाल पंवार, मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट, राज्य सभा, भ्राता महिपाल ढांडा, राज्य पंचायत मंत्री, हरियाणा एवं  भ्राता प्रमोद विज, MLA, शहरी पानीपत भी पहुंचे। इस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  कार्यक्रम में  हरियाणा के 9  जिलों से 3500 से अधिक महिलाओं एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
माननीय मुख़्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीओ का ज्ञान मानसरोवर आगमन पर तपस्या धाम एवं पुरे कैंपस का विजिट कराया गया एवं स्टेज पर बहनों द्वारा बैज एवं गुलदस्तों द्वारा स्वागत किया गया।  माननीय मुख़्यमंत्री भ्राता नायब सिंह सैनी, भ्राता असीम गोयल,  भ्राता  कृष्ण लाल पंवार,  भ्राता प्रमोद विज, भ्राता महिपाल ढांडा,भ्राता भारत भूषण, राजयोगिनी सरला दीदी जी एवं बी के. सोनिका,  ORC एवं सभी  मंचासीन ने  मिलकर  दीप प्रज्वलन कर इस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ  कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 
 भ्राता नायब सिंह, माननीय मुख़्यमंत्री, हरियाणा ने अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है  कि हमारी लाडो प्रोजेक्ट के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की लॉन्चिंग के लिए एक आध्यात्मिक स्थान ज्ञान मानसरोवर को चुना गया है।  ऐसे स्थानों पर आकर मुझे बहुत अच्छा लगता है।  आज से कुछ वर्ष पूर्व भी में यहाँ आया था माननीय मुख़्यमंत्री ने आपने कर कमलो से ‘हमारी लाडो’ प्रोजेक्ट की भी  लॉन्चिंग की।    

भ्राता भारत भूषणजी ने माननीय मुख़्यमंत्रीजी एवं सभी मंचासीन का स्वागत अपने शब्दों से किया। आगे उन्होंने  कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ में महिलाओ को बहुत ऊँचा स्थान दिया जाता है जितने भी हमारे सेवाकेंद्र है उन सब की संचालिकाएं  हमारी महिलाएं ही है।  साथ साथ उन्होंने रक्षा बंधन की भी सभी को शुभकामनायें दी।  

कार्यक्रम के अंत में राजयोगिनी सरला दीदी ने माननीय मुख़्यमंत्री भ्राता नायब सिंह सैनी को, रक्षा बंधन भी बांधा  एवं शॉल पहनाकर  एवं ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित भी किया।  मंच पर उपस्थित भ्राता असीम गोयल, भ्राता कृष्ण लाल पंवार, भ्राता महिपाल ढांडा, भ्राता प्रमोद विज को भी शॉल पहनाकर एवं ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित भी किया। बी के. सोनिका,  ORC ने सभी को महिला सशक्तिकरण पर सुंदर विचार सुनाये।  

मंच पर श्री मति अमनीत पी कुमार, IAS, कमिश्नर एंड  सेक्रेटरी, महिला एवं बाल  विकास विभाग,  श्रीमती मोनिका  मालिक, IAS, डायरेक्टर,  महिला एवं बाल विकास विभाग,  पंचकूला, श्री मति राज बाला कटारिया, एवं श्रीमती पूनम रमन,  जॉइंट्स डायरेक्टर, महिला एवं बाल  विकास, पंचकूला,  भ्राता वीरेंदर दहिया, IAS उपायुक्त महोदय, पानीपत  एवं अजीत सिंह शेखावत, IPS, अधीक्षक पुलिस, पानीपत भी उपस्थित भी थे।  

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें