टोंक: ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग भवन में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न

0
126

शिक्षको द्वारा किया गया हर कर्म बच्चों के जीवन का आधार बनता हैं: बीके अपर्णा दीदी

ब्रह्माकुमारी संस्थान की शिक्षा से मनुष्य का मूल्य और चारित्रिक विकास संभव : जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया

बच्चों का निर्माण और प्रलय शिक्षक की गोद में पलता है :मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम गुप्ता

बच्चों के विकास में एवं विशेष ध्यान देना है : अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल मीणा

टोंक,राजस्थान: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग भवन में शिक्षक सम्मान समारोह और शिक्षक समृद्ध सशक्त राष्ट्र के मार्गदर्शक विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम गुप्ता, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल मीणा तथा बड़ी संख्या में जिले के शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुई।

टोंक सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों को कहा कि आपके हर कर्म से बच्चों को शिक्षा मिलती है इसलिए हर कर्म सोच समझ करना चाहिए। शिक्षा में यदि आध्यात्मिकता का समावेश हो जाए तो बच्चों की भौतिक उन्नति के साथ-साथ नैतिक आध्यात्मिक चारित्रिक उन्नति भी हो सकती हैं जो वर्तमान समय के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा परमपिता परमात्मा शिव हमारा सर्वोच्च शिक्षक है जो हमें मनुष्य जीवन के श्रेष्ठ लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आध्यात्मिक शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा आप सभी इस समाज को मार्गदर्शन देने और समाज को सशक्त बनाने में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हो इसके लिए आप सभी बारंबार धन्यवाद के पात्र हैं

जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया ने कहा हम सभी को मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए। हमे बच्चों को सुसंस्कारी बनाना है क्योंकि संस्कारवान बालक ही श्रेष्ठ समाज बना सकते हैं। उसके लिए हमें स्वयं के आचरण को श्रेष्ठ बनाना है। ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा दी जा शिक्षाओं से मनुष्यों के मूल्यों व चारित्रिक विकास हो रहा है।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम गुप्ता ने कहा बच्चों का निर्माण और प्रलय शिक्षक की गोद में पलता हैं इसलिए शिक्षक चाहे तो पूरे राष्ट्र को सशक्त राष्ट्र बना सकता है। उन्होंने कहा कि आप सब सर्वश्रेष्ठ पद पर असिन है। पूरे समर्पण भाव के साथ आपने कर्तव्य पथ पर चलते रहे। 

पुरानी टोंक सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ऋतू दीदी ने कहा जिस समाज में शिक्षक का सम्मान होता है वह समाज निरंतर उन्नति की और अग्रसर होता है क्योंकि शिक्षक की समाज की दिशा और मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं। शिक्षक के एक वाक्य से विद्यार्थी का पूरा भविष्य उज्ज्वल बन सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एक व्यावसायिक का पद नहीं बल्कि समाज के आधारशिला है। वर्तमान समय बच्चों को अनुशासित रखना चुनौती बनता जा रहा है ऐसे समय में शिक्षक और शिक्षार्थी दोनों को मूल्य शिक्षा की ओर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने राजयोग की गहन अनुभूति करवाई और कहा इसके निरंतर अभ्यास से एकाग्रता की शक्ति को बढ़ाया जा सकता है।

अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल मीणा ने कहा की बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए हमें विशेष ध्यान देना चाहिए। घर, विद्यालय और समाज हम तीन स्तर की बच्चों को शिक्षा दे रहे हे। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान का धन्यवाद किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें