मुख पृष्ठराज्यउत्तर प्रदेशशामली: सेवाकेंद्र प्रभारी बी. के. राज बहन का देहावसान

शामली: सेवाकेंद्र प्रभारी बी. के. राज बहन का देहावसान

शामली,उत्तर प्रदेश: आदरणीय परम श्रद्धेय राजयोगिनी अथक सेवाधारी तपस्वी मूर्त  शामली सेवाकेंद्र की  प्रभारी ब्रह्माकुमारी राज बहन जी ने 23 सितंबर 2024 को रात्रि 10:30 पर  लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल, नई दिल्ली में अपनी पुरानी देह  त्याग कर अव्यक्त वतन वासी बाप दादा के गोद में विश्रामी  हो गई।  आपकी  लौकिक आयु 67 वर्ष थी।

आप ने 1970 में करनाल से ईश्वरीय  ज्ञान लिया। आपकी लौकिक माता कृष्णा माता जी बाबा की निश्चय बुद्धि बच्ची थी एवं बड़ी बहन सीकर सेवाकेंद्र इंचार्ज  पुष्पा बहन है।  आपकी छोटी बहन  बी. के. आशा बहन पिलानी  सेवा केंद्र के इंचार्ज थी।  उन्होंने दो वर्ष पूर्व शरीर त्याग कर अव्यक्त हुए।   इस प्रकार आप तीनों बहनें यज्ञ में  समर्पित रही।  आप ने  लगभग 8 वर्ष राजस्थान में, 8 वर्ष वर्ष  पानीपत में  एवं पिछले 34 वर्षों से शामली सेवा केंद्र पर उपस्थित रहे।  आप बाबा की  सर्विसएबुल,  कुशल वक्ता, आज्ञाकारी एवं बड़ों के प्रति वफादार रही। आप पानीपत सब जोन की इंचार्ज सरला बहन जी एवं भ्राता भारत भूषण जी के साथ सदैव हर सेवा में सहयोगी बने रहे। आपको समस्त  ब्राह्मण परिवार भावभीनी  श्रद्धांजलि देता है। आदरणीय  राज बहन जी का अंतिम   संस्कार 24  सितम्बर 2024 को दोपहर 1 बजे शामली में सम्पन्न हुआ। उनके निमित्त बड़ा भोग 2 अक्टूबर 2024 को दिन बुधवार को प्रातः 10 :30 बजे शामली में रेखा गया है।    

जन्म तिथि :-  27 मई 1957
ज्ञान में आने का साल :- 1970
समर्पित होने का साल :- 1974
देहावसान  :-  23  सितंबर 2024

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments