मुख पृष्ठसमाचारबाल व्यक्तित्व विकास के तहत कस्तूरबा कन्या छात्रावास में कार्यक्रम

बाल व्यक्तित्व विकास के तहत कस्तूरबा कन्या छात्रावास में कार्यक्रम

लखनपुर छ.ग.: प्रजापिता  ब्रम्हाकुमारी  ईश्वरीय विश्व विद्यालय की उप सेवा केंद्र  संचालिका ने सिखाई सकारात्मक जीवन जीने की कला ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी पुष्पा दीदी ने बताया कि हमे हरेक के प्रति अपनी दृष्टिकोण पाजिटिव रखना है। हरेक के प्रति शुभ भावना श्रेष्ठ भावना रखनी है।

जीवन की हर एक घटना में कल्याण छिपा होता है इस लिए हमें हमेशा हर कर्म से पहले एवम् कर्म के बाद सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे गतिशील हो बढ़ते जाना है। सकारात्मक सोच से सकारात्मक ऊर्जा हमारे अंदर बनती है और यही ऊर्जा हमारे जीवन के हर कर्म का परिणाम सुखद और विजयी बनाने वाला होता है । उक्त कार्यक्रम बाल व्यक्तित्व विकास के तहत कस्तूरबा कन्या छात्रावास रजपुरी में संपन्न हुवा। अंत में दीदी जी द्वारा बच्चों को मेडिटेशन भी कराया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments