छतरपुर: वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए एक पथ प्रदर्शक है मीडिया

0
32

राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एक हजार से अधिक पत्रकार भाग लेने पहुंचे –

छतरपुर,मध्य प्रदेश: ब्रह्मकुमारी संस्थान के मुख्यालय आबू रोड में शांतिवन के आनंद सरोवर में 26 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में संपूर्ण भारत एवं नेपाल के मीडिया बंधुओं ने भाग लिया।ब्रह्माकुमारी संस्थान के मुख्यालय शांतिवन के आनंद सरोवर परिसर में चल रहे राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में देशभर से आए वक्ताओं ने मीडिया वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए एक पथ प्रदर्शक विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।प्रथम दिवस मीडिया विंग द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का मूल विषय स्वस्थ एवं सुखी समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण- मीडिया की भूमिका का वेलकम सेशन प्रारंभ हुआ।दूसरे दिन आंतरिक ‘स्व’ की खोज एवं मीडिया कैसे वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए पथ प्रदर्शक पर आयोजन और कैसे आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ आंतरिक ऊर्जा का सशक्तिकरण के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बैंगलोर,बिलासपुर,आगरा,इंदौर,रायपुर,अहमदाबाद और मुंबई के कलाकारों ने अपनी कलाओं से सभी का मन मोहा।तीसरे दिन सर्वोच्च सत्ता की पहचान,सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक आयाम,आध्यात्मिक बुद्धिमत्ता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का मिलन,गलत सूचना और फर्जी खबरें एक चुनौती,कार्य योजना का आयोजन हुआ।चौथे दिन राजयोग की कला और विज्ञान के साथ सभी मीडिया कर्मियों का विजिट कराया गया जिसमें पांडव भवन,नक्की लेक, जीएचआरसी,ज्ञान सरोवर, देलवारा मंदिर और पीस पार्क का विजिट कराने के पश्चात प्रश्न उत्तर वार्तालाप के साथ अनुभव साझा करने का कार्यक्रम संपन्न हुआ।पांचवे दिन राजयोग द्धारा आंतरिक शक्तियों का आहवान के साथ बिदाई कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए मीडिया एक पथ प्रदर्शक : डी.के.कुशवाहा : लेखक एवं पत्रकार हरपालपुर

मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले से राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में शिकरत करने आए लेखक एवं पत्रकार डी.के. कुशवाहा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां आकर बहुत प्रसन्न महसूस कर रहा हूं। यहां के दिव्य वातावरण में अद्भुत वातावरण होती है। अध्यात्म में ही वह शक्ति है कि इसके बल से ही वैश्विक शांति आएगी। हम उस महान संस्कृति से आते हैं जहां अलग-अलग भाषा, रंग-भेद और संस्कृति के लोग सद्भाव के साथ रहते हैं। जब हम आत्म निरीक्षण, आत्म विश्लेषण और आत्म चिंतन करने शुरू करने देंगे तो दुनिया की ज्यादातर समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए मीडिया एक पथ प्रदर्शक है।आज भी मीडिया लोक मंगल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज पत्रकारों ने अपनी लेखनी के माध्यम से हर क्षेत्र में अच्छे संदेश दिए हैं।ब्रह्माकुमारीज़ परिवार द्वारा भारत सहित पूरे विश्व में सकारात्मकता और विश्व शांति के लिए प्रचार किया जा रहा है। राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में आकर देशभर से पधारे पत्रकारों से रूबरू होकर विभिन्न अनुभव प्राप्त हुए जो अपने आप में गर्व का विषय है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें