रायपुर: शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में इस संस्थान के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

0
125

रायपुर,छत्तीसगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा  विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर, रिट्रीट सेन्टर रायपुर में इस संस्थान के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आसपास के शहरों से आए हुए प्रशासक प्रभाग के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण का शुभारम्भ नई दिल्ली की कार्यक्रम संयोजिका ब्रह्माकुमारी ख्याति दीदी और ब्रह्माकुमारी विधात्री दीदी, रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, रायपुर सर्कल के मुख्य वन सरंक्षक राजू अगासीमनी (आईएफएस), एडीशनल कलेक्टर विनय अग्रवाल, बिलासपुर के अपर कलेक्टर हर्ष पाठक, धमतरी सेवाकेन्द्र्र की निदेशिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी और जगदलपुर की निदेशिका ब्रह्माकुमारी मंजूषा दीदी ने दीप प्रज्वलित करके किया।   नई दिल्ली से आयी प्रशासक सेवा प्रभाग की मुख्य फैकल्टी मेम्बर ब्रह्माकुमारी विधात्री दीदी ने कहा कि यदि प्रशासकों में आध्यात्मिकता का समावेश हो जाए तो प्रशासन को संवेदनशील और उत्कृष्ट बनाया जा सकता है क्योंकि शासन की सबसे प्रमुख इकाई प्रशासक ही होते हैं। शासन की नीतियों और कार्यक्रमों को संचालित करने की मुख्य जिम्मेदारी इसी वर्ग पर होती है। 

रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बतलाया कि आने वाले समय में रायपुर से अलग-अलग जिलों में प्रशासक वर्ग की सेवा के लिए अभियान (कैम्पेन) निकाला जाएगा जिसके लिए हैण्ड तैयार करना ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।

एडीशनल कलेक्टर विनय अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय प्रशासन के क्षेत्र में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अगर जीवन में आध्यात्मिकता आ जाए तो वह आसानी से हर परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। अध्यात्म हमें हर परिस्थिति में शान्त रहना, तनाव में नहीं आना और निष्पक्ष होकर निर्णय लेना सिखाना है।

रायपुर सर्कल के मुख्य वन सरंक्षक राजू अगासीमनी (आईएफएस) ने कहा कि सुखी जीवन के लिए मन की शान्ति जरूरी है। प्रशासक को कई प्रकार के दबाव के बीच काम करना होता है। चुनौतियाँ कुछ भी हों लेकिन हमारा मन शान्त हो यह सीख हमें अध्यात्म से मिलती है। व्यक्तिगत जीवन में भी इसका असर पड़ता है।

 बिलासपुर के अपर कलेक्टर हर्ष पाठक ने कहा कि अध्यात्म हमें सही निर्णय लेने में मदद करता है। ब्रह्माकुमारी संस्थान हमारी सोच को सकारात्मक बनाने की शिक्षा प्रदान करती है। इससे हमारे शरीर और आत्मा दोनो को शक्ति मिलती है। अन्त में उन्होंने प्रशिक्षण की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

———————————–

राजयोग एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन के प्रशासक सेवा प्रभाग की ओर से छत्तीसगढ़ की नई राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में कल तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
1. बार्डर सिक्युरिटी फोर्स (बीएसएफ) नवा रायपुर कार्यालय में Calmness in times of Crises विषय पर ब्रह्माकुमारी ख्याति बहन का व्याख्यान हुआ। इस अवसर पर बीएसएफ के इन्सपेक्टर जनरल भ्राता हरिलाल जी, सहायक कमाण्डेन्ट, सुब्रत सिन्हा डिआईजी, एच एस राणा डिआईजी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। व्याख्यान से कुल 100 लोगों ने लाभ लिया और सेवाकेन्द्र पर आकर राजयोग सीखने की उत्कण्ठा व्यक्त की। व्याख्यान के पश्चात बीएसएफ के इन्सपेक्टर जनरल ने प्रेरक व्याख्यान के लिए ब्रह्माकुमारी ख्याति बहन और ब्रह्माकुमारीज को धन्यवाद देते हुए उनको प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।                  

2. नेशनल थर्मल पावर कम्पनी (NTPC) के नवा रायपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में ब्रह्माकुमारी विधात्री बहन का व्याख्यान Freedom through forgiveness विषय पर सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक (पश्चिम क्षेत्र) भ्राता प्रदीप्त कुमार मिश्रा जी सहित अनेक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अन्त में भ्राता प्रदीप्त कुमार मिश्रा जी ने बीके विधात्री बहन तथा नवा रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका बीके रश्मि बहन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। व्याख्यान से कुल 100 वरिष्ठ अधिकारियों ने लाभ लिया।                  

3. ग्रुप कमाण्ड केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नवा रायपुर (प्रशासनिक कार्यालय) में Facing challenges with Spirituality विषय पर ब्रह्माकुमारी विधात्री बहन का व्याख्यान हुआ। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रमुख सहित बड़ी संख्या में तटरक्षक बल के जवान सपरिवार उपस्थित थे। इस व्याख्यान से कुल 200 जवानों व उनके परिवारजनों ने लाभ लिया और आगे भी ऐसे व्याख्यान आयोजित करते रहने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों को आमंत्रित किया।                 

4. सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया के रिजनल आफिस में बैंक के सीनियर मैनेजर्स के लिए Emotional Intelligence for enhancing relationship तथा Customer relationship management विषय पर ब्रह्माकुमारी ख्याति बहन और रायपुर की बीके सौम्या बहन का व्याख्यान हुआ। इस व्याख्यान से बैंक के 100 अधिकारियों ने लाभ लिया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें