मुख पृष्ठराज्यमहाराष्ट्रपुणे-रविवार पेठ: ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में विभिन्न...

पुणे-रविवार पेठ: ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये

पुणे-रविवार पेठ,महाराष्ट्र:  ब्रह्माकुमारीज  सेवाकेंद्र द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये। इसमें मुख्य आकर्षण अमरनाथ दर्शन और मानव जीवन दिव्यीकरण आध्यात्मिक प्रदर्शनी रही। सुबह विद्यालय की स्थानीय शाखा द्वारा शिव ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर ब्र.कु. रोहिणी दीदी ने उपस्थित लोगों को दोषों, व्यसनों और विकारों से मुक्त करने के लिए शिव प्रतिज्ञा भी दी। 
इस अवसर पर शहर में रैली, आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
शहर में मानव जीवन दिव्यीकरण आध्यात्मिक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं की वास्तविक पहचान, परमात्मा का दिव्य कर्तव्य, सृष्टि चक्र का रहस्य, मृत्यु से पहले क्या? मृत्यु के बाद क्या?  इन जैसे विभिन्न आध्यात्मिक रहस्यों को समझाया गया है। ब्र. कु. रोहीणी दीदी ने राजयोगकी अनुभूति भी करायी। इस अवसर पर आयोजकों ने नागरिकों से यह भी अपील की कि उन्हें स्थानीय शाखा में राजयोग की शिक्षा निःशुल्क मिलेगी।कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति मा. नगरसेवक विशाल धनवाड़े एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments