धड़गांव, महाराष्ट्र। शेलकुवी गांव के जिला प्राथमिक स्कूल कारभारी पाड़ा में आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में बी के सरिता बहन को आमंत्रित कर महिला शिक्षिका ने श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर बी के सरिता बहन ने प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मौजूद हेड मास्टर संजय मराठे ने ब्रह्मा कुमारीज़ का आभार व्यक्त किया।
बी के सरिता बहन ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र की महिलएं पढ़ लिख कर क्षेत्र का नाम ऊँचा कर रही है। उन्होंने कहा की डॉक्टर नर्स बनने के साथ साथ आध्यत्मिक ज्ञान की पढाई पढ़ना चाहिए जिससे लोगों के जीवन स्थर में सुधार आता है।
स्कूल के बच्चों के साथ साथ सभी टीचर्स स्टाफ ने महिला दिवस पर सावित्री बाई फुले के आदर्शों पर चलने का प्रण किया।



