मुख पृष्ठसमाचारब्रह्माकुमारीज़ ने कावड़ यात्रियों का किया स्वागत

ब्रह्माकुमारीज़ ने कावड़ यात्रियों का किया स्वागत

पवित्र नगरी मण्‍डलेश्‍वर में कावड़ यात्री बहन विजयलक्ष्‍मी साधौ का ब्रह्माकुमारी बहनो ने किया स्‍वागत

मण्‍डलेश्‍वर,मध्य प्रदेश। नर्मदा नदी के उत्‍तर तट पर स्थित पवित्र नगरी मण्‍डलेश्‍वर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍व विद्यालय मण्‍डलेश्‍वर, जिला खरगोन(म.प्र.) की ब्रह्माकुमारी मंगला बहन, ब्र.कु. बसु बहन एवं अन्‍य ब्रह्माकुमार वत्‍सो ने कावड़ यात्रियों का स्‍वागत किया। इसमें मुख्‍य रूप से विधायक एवं पूर्व केबीनेट मंत्री बहन विजयलक्ष्‍मी साधौ भी सम्मिलित थी, जिनका ब्रह्माकुमारी बहनो द्वारा तिलक एवं पुष्‍प वर्षा कर स्‍वागत किया तथा बहन साधौ का मिठाई खिलाकर मुख मीठा भी कराया। कावड़यात्रियो के इस स्‍वागत से बहन साधौ बेहद खुश हुई तथा बहनो के स्‍वागत कार्य की प्रशंसा भी की। आपने बताया कि कावड़ यात्रा का शुभारंभ मॉं अहिल्‍या की नगरी महेश्‍वर से हुआ, यह यात्रा विभिन्‍न गांवो से होते हुए ओंकारेश्‍वर पहुचेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments